Wednesday, March 18, 2026

Model Town Assembly Election Result 2025: बीजेपी ने बनाई बढ़त, 9 हजार वोटों से चल रहे हैं आगे

Share

 मॉडल टाउन विधानसभा सीट से बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है. बीजेपी प्रत्याशी अशोक गोयल आप उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी 9 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. फिलहाल 9 दौर की काउंटिंग हो गई है. 2 राउंड की काउंटिंग बची हुई है.

2025 के चुनाव में इनके बीच हो रहा मुकाबला

उम्मीदवारपार्टीवोट
अखिलेश पति त्रिपाठीआप
अशोक गोयलबीजेपी
कंवर करण सिंहकांग्रेस
चुन्नी लालबहुजन समाज पार्टी
पंकज कुमारराष्ट्रवादी जनता पार्टी
अवधेश कुमार झाराइट टु रिकॉल पार्टी
विवेक गिरीआपकी अपनी पार्टी (पीपुल्स)
चंद्रपालस्वतंत्र

मॉडल टाउन विधानसभा सीट का इतिहास

मॉडल टाउन विधानसभा पर 1998 से 2008 तक कांग्रेस का कब्जा रहा था. कांग्रेस उम्मीदवार कंवर करण सिंह हैट्रिक जीत दर्ज कर विधायक बने थे. हालांकि 2013 के बाद इस सीट पर आप का कब्जा हो गया. पहली बार चुनाव में उतरी आप ने 2013 में यहां से अखिलेशपति त्रिपाठी को टिकट दिया. अखिलेश ने यहां से बीजेपी के अशोक गोयल को हराया था. 2015 में भी अखिलेश ने बीजेपी के विकेक गर्ग को हराया था. 2020 में अखिलेश त्रिपाठी बीजेपी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा को हराया और लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे.

Read more

Local News