कार निर्माता कंपनी MG Motor India ने जानकारी दी है कि कंपनी आगामी 20 अप्रैल को देश में अपनी नई फ्लैगशिप SUV, MG Majestor को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. MG Gloster से ऊपर की सेगमेंट में रखी गई MG Majestor, कंपनी की ICE SUV लाइनअप में सबसे ऊपर होगी.
कंपनी के लाइनअप की बात करें तो इसमें मौजूदा समय में MG Hector, Hector Plus, Astor, Gloster और नई MG Majestor शामिल हैं. इस SUV की बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 41,000 रुपये में पहले ही शुरू हो चुकी है.
MG Majestor का इंजन
कार में मिलने वाले इंजन की बात करें तो, MG Majestor में Gloster वाला ही 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीज़ल इंजन इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 215 bhp की पावर और 478 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है, और इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. इसकी पावर एक ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के ज़रिए चारों व्हील तक जाती है.
इसके अलावा इस कार में एक अडैप्टिव 2H-4H सिस्टम, रेत, कीचड़, चट्टान और बर्फ़ जैसे कई टेरेन मोड, और इस सेगमेंट में पहली बार मिलने वाला ट्रिपल डिफ़रेंशियल लॉक के साथ आता है. इस SUV में 810 mm की वॉटर वेडिंग कैपेसिटी भी मिलती है, जो इसकी ऑफ़-रोड क्षमताओं को और भी मज़बूत बनाती है.
MG Majestor का डिजाइन
SUV के डिज़ाइन की बात करें तो नई MG Majestor एक बोल्ड, पारंपरिक SUV लुक के साथ आती है. इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है, जिसमें Dragon Eye LED DRLs और tri-beam stacked LED हेडलैंप्स शामिल हैं. इसके सीधे अनुपात, बड़े व्हील आर्च, मज़बूत बंपर, mosaic matrix ग्रिल और तराशा हुआ बोनट इसे सड़क पर एक दमदार प्रजेंस प्रदान करते हैं.
अन्य फीचर्स की बात करें तो इस कार में 19-इंच के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स, क्रोम साइड स्टेप्स, ब्लैक क्लैडिंग और पीछे की तरफ ‘Morris Garages’ की ब्रांडिंग वाले कनेक्टेड LED टेल लैंप्स शामिल हैं.
MG Majestor का इंटीरियर
कार के इंटीरियर पर नजर डालें तो, MG Majestor को तीन-रो वाली SUV के तौर पर पेश किया गया है, जिसमें छह और सात, दोनों तरह की सीट कॉन्फ़िगरेशन का विकल्प मिलेगा. इसके केबिन में स्मोक्ड एबोनी इंटीरियर, लेदर अपहोल्स्ट्री और आठ पैटर्न वाली मल्टी-मोड मसाज सीट्स दी गई हैं.
इसके खास फ़ीचर्स में 12.3-इंच के इंफ़ोटेनमेंट सिस्टम वाला डुअल-स्क्रीन सेटअप, पहली और दूसरी रो के लिए वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ़, JBL का 12-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, 64-रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग और थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं.
MG Majestor के फीचर्स
इस SUV में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, दो वायरलेस चार्जर, एक 220V पावर आउटलेट और किक जेस्चर वाला पावर्ड टेलगेट जैसी टेक्नोलॉजी भी दी गई है. MG Motor India ने बेहतर कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के लिए Jio के साथ पार्टनरशिप की है, और MG Majestor में ब्लूटूथ-की, वैलेट मोड और क्वाइट मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं.
इसके अलावा, कार के क्वाइट मोड में कुछ खास स्पीकर्स को म्यूट करके केबिन के अंदर होने वाले शोर को कम किया जा सकता है. कंपनी ने कार में प्रैक्टिकैलिटी को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया है. तीनों-पंक्ति इस्तेमाल में होने पर बूट स्पेस 343 लीटर रहता है, जो तीसरी पंक्ति को मोड़ने पर बढ़कर 1,350 लीटर हो जाता है.
MG Majestor के सेफ्टी फीचर्स
कार में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, MG Majestor एक हाई-टेन्साइल लैडर-फ्रेम चेसिस पर बनी है और इसमें Level-2 ADAS फ़ीचर्स दिए गए हैं. इन फीचर्स में अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं. इसके अलावा, इस कार में छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल और इंटेलिजेंट हेडलैंप कंट्रोल जैसे अन्य फ़ीचर्स भी मिलते हैं.


