Thursday, February 12, 2026

MG Motor ने भारतीय बाजार में अपनी नई SUV, MG Majestor को पेश कर दिया है.

Share

चीन के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG Motor ने भारतीय बाजार में अपनी नई SUV, MG Majestor को पेश कर दिया है. MG Majestor को कंपनी के मौजूदा फ्लैगशिप प्रोडक्ट MG Gloster से ऊपर रखा गया है, जिससे नई MG Majestor कंपनी की नई फ्लैगशिप मॉडल बन गई है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, MG Motor के मौजूदा पोर्टफोलियो में अब पांच ICE-पावर्ड SUV हो गई हैं, जिनमें MG Hector, Hector Plus, Astor, Gloster और Majestor शामिल हैं. नई Majestor को पेश करने के साथ ही कंपनी ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है, और इस कार को MG की वेबसाइट से 41,000 रुपये में बुक किया जा सकता है. फिलहाल कंपनी ने इस कार की कीमतों का खुलासा नहीं किया है.

MG Majestor का एक्सटीरियर
नई MG Majestor के एक्सटीरियर की बात करें तो इसके फ्रंट प्रोफाइल में स्प्लिट हेडलाइट डिज़ाइन मिलता है, जिसमें ड्रैगन आई LED DRLs और फ्रंट बंपर के निचले हिस्से पर ट्राई बीम स्टैक्ड LED हेडलैंप लगाए गए हैं. इसके अलावा, यह SUV अपने साइज़, सीधे खड़े होने, बॉक्सी साइज़ और बड़े व्हील आर्च की वजह से शानदार लगती है, जो इसे ज़्यादा ट्रेडिशनल SUV जैसा फील देती है.

New MG Majestor

इसके अलावा, कार में मिलने वाला चंकी बंपर, मोज़ेक मैट्रिक्स ग्रिल, स्कल्प्टेड हुड और स्किड प्लेट इसके रफ एंड टफ SUV लुक को और बढ़ाते हैं. इसके अलावा, इसमें क्रोम-फिनिश्ड साइड स्टेप, रूफ रेल्स, व्हील आर्च पर ब्लैक क्लैडिंग और बड़े 19-इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं. वहीं, रियर प्रोफाइ की बात करें तो, इस कार में कनेक्टेड LED टेललैंप्स के साथ टेलगेट पर ‘Morris Garage’ और ‘Majestor’ बैजिंग मिलती है.

MG Majestor का इंटीरियर
नई MG Majestor तीन-रो वाली SUV है. इस कार में स्मोक्ड एबोनी इंटीरियर, लेदर अपहोल्स्ट्री और आठ पैटर्न वाली मल्टी-मोड मसाज सीट्स लगाई गई हैं. कार में छह और सात-सीट कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है. खास बात यह है कि MG की नई D-साइज़ SUV में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच इंफोटेनमेंट के लिए डुअल डिस्प्ले, पहली और दूसरी लाइन में वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay दिया गया है.

इसके अलावा, इस कार में गैलेक्सी व्यू पैनोरामिक सनरूफ, JBL स्टूडियो 12-स्पीकर सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, थ्री-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मेमोरी फंक्शन के साथ 12-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, मल्टी-पर्पस 220V पावर आउटलेट, डुअल वायरलेस चार्जर, किक-जेस्चर पावर्ड टेलगेट, और कई अन्य फीचर्स मिलते हैं. MG Motor ने कनेक्टेड कार एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Reliance Jio के साथ पार्टनरशिप की है.

New MG Majestor

खास बात यह है कि इसमें दो नए एक्सपीरिएंशियल मोड दिए गए हैं, जिनमें एक वैलेट मोड और एक क्वाइट मोड है. इसका दूसरा मोड पैसेंजर के कम्फर्ट के लिए स्पीकर को म्यूट कर देता है, जबकि पहला मोड पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखता है और गाड़ी वापस आने पर डिटेल्ड ट्रिप समरी देता है. i-SMART Majestor में एक ब्लूटूथ की भी है.

इसके अलावा, कार की तीसरी पंक्ति ऊपर होने पर इसमें 343-लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो तीसरी रो को फोल्ड करने पर यह स्टोरेज स्पेस 1,350-लीटर तक बढ़ जाता है. इसके अलावा, ज़्यादा फेसेलिटी के लिए इसमें किक जेस्चर वाला टेलगेट भी मिलता है.

MG Majestor के सेफ्टी फीचर्स
MG Majester में हाई-टेंसिल लैडर-फ्रेम चेसिस लगाई गई है, जो मज़बूती और इम्पैक्ट प्रोटेक्शन के लिए बनाया गया है. इसके अलावा फीचर्स के तौर पर इस कार में लेवल-2 ADAS फीचर्स हैं, जिनमें लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल और इंटेलिजेंट हेडलैंप कंट्रोल वगैरह शामिल हैं.

New MG Majestor

MG Majestor का इंजन
नई MG Majestor के इंजन की बात करें तो इसमें MG Gloster वाले ही इंजन विकल्प दिए गए हैं. इसमें 2.0-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन शामिल है, जो 215 bhp की पावर और 478 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा गया है. यह इंजन कार के चारों व्हील्स को पावर देता है, जिससे यह एक ऑल-व्हील ड्राइव कार बन जाती है.

इसके अलावा, नई MG Majestor में अडैप्टिव 2H-4H सिस्टम भी दिया गया है. इसमें नॉर्मल, सैंड, रॉक, मड और स्नो जैसे अलग-अलग टेरेन मोड भी दिए गए हैं. इतना ही नहीं, कार में सेगमेंट-फर्स्ट ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक भी दिया गया है. MG Majestor में 810mm की वॉटर वेडिंग कैपेसिटी मिलती है.

Read more

Local News