Wednesday, February 18, 2026

Meta और NVIDIA की नई साझेदारी से हाइपरस्केल डेटा सेंटर्स, एनर्जी एफिशिएंट चिप्स और प्राइवेसी-सेंट्रिक AI सिस्टम्स को बढ़ावा मिलेगा.

Share

सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में दुनिया की दो बड़ी टेक कंपनियों ने बड़ा कदम उठाया है. इन कंपनियों के नाम Meta और NVIDIA है. इन दोनों ने मल्टीईयर और मल्टीजनरेशनल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की है. इस डील के तहत Meta, NVIDIA से लाखों एडवांस कंप्यूट प्रोसेसर खरीदेगी और अपने AI सिस्टम्स को पावर देने के लिए बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर्स तैयार करेगी.

यह साझेदारी मेटा को ऐसे “हाइपरस्केल डेटा सेंटर्स” बनाने में मदद करेगी, जो खासतौर पर एआई ट्रेनिंग और बड़े मॉडल्स के लिए डिज़ाइन किए जाएंगे. कंपनी अपने मेटा एआई सिस्टम्स के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लॉन्ग-टर्म एआई इंफ्रास्ट्रक्चर रोडमैप पर काम कर रही है. उधर, NVIDIA इस पार्टनरशिप के जरिए अपने लेटेस्ट Grace CPUs और Blackwell और Rubin GPUs को मेटा के डेटा सेंटर्स में तैनात करेगी.

इस पार्टनरशिप से क्या होगा?

इस समझौते के तहत Meta, NVIDIA के Spectrum-X Ethernet स्विचेस को अपने Facebook Open Switching System प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट करेगी. इसके अलावा Arm आर्किटेक्चर पर आधारित NVIDIA Grace CPUs को प्रोडक्शन एप्लिकेशन्स के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. दोनों कंपनियां 2027 तक NVIDIA के Vera CPUs को बड़े स्तर पर डिप्लॉय करने की तैयारी भी कर रही है, जिससे ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट कंप्यूटिंग संभव हो सके.

NVIDIA के फाउंडर और सीईओ Jensen Huang ने कहा कि मेटा जिस स्केल पर एआई को डिप्लॉय करता है, वो पूरी दुनिया में बेमिसाल है. उन्होंने कहा कि, CPUs, GPUs, नेटवर्किंग और सॉफ्टवेयर के गहरे को-डिजाइन के जरिए NVIDIA का पूरा प्लेटफॉर्म मेटा के इंजीनियर्स और रिसर्चर्स को नेक्स्ट जनरेशन के एआई सिस्टम बनाने में मदद करेगा.

इसके अलावा मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने कहा कि NVIDIA के साथ यह साझेदारी “लीडिंग-एज” कंप्यूटिंग क्लस्टर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम है. मेटा का लक्ष्य दुनियाभर के लोगों के लिए “पर्सनल सुपरइंटेलिजेंस” को आसान बनाना है. इस पार्टनरशिप का एक बड़ा और अहम पहलू एनर्जी एफिशिएंसी भी है. NVIDIA GraceCPUs को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे बेहतर परफॉर्मेंस के साथ कम बिजली की खपत करें. यह NVIDIA Grace CPUs की पहली बड़ी डिप्लॉयमेंट होगी, जिसे खास सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के साथ सपोर्ट किया जाएगा.

व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम में आएंगे एआई फीचर्स

मेटा अपने डेटा सेंटर्स में NVIDIA GB300 आधारित यूनिफाइड आर्किटेक्चर को भी अपनाएगी. इससे ऑपरेशन्स आसान होंगे और परफॉर्मेंस और स्केलेबिलिटी दोनों बेहतर होंगी. इसके अलावा एआई-स्केल नेटवर्किंग के लिए NVIDIA Spectrum-X प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे लो-लेंटेंसी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलेगी. प्राइवेसी के लिहाज से भी यह साझेदारी काफी अहम है.

मेटा, व्हाट्सएप के लिए NVIDIA Confidential Computing का इस्तेमाल करेगी, ताकि एआई फीचर्स के साथ यूज़र्स डेटा की गोपनीयता बनी रहे. भविष्य में यही टेक्नोलॉजी इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर भी लागू की जाएगी. कुल मिलाकर, Meta और NVIDIA की यह डील AI इंफ्रास्ट्रक्चर, परफॉर्मेंस और प्राइवेसी तीनों के लिहाज से टेक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकती है.

Read more

Local News