लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने अपने इतिहास की सबसे अहम नेमप्लेट्स में से एक को अब इलेक्ट्रिक वर्जन में तब्दील कर दिया है. ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक Mercedes-Benz C-Class एक नए, खास EV आर्किटेक्चर, एक नई डिज़ाइन लैंग्वेज और ज़रूरी हार्डवेयर अपडेट्स के साथ पेश की गई है. ये अपडेट्स इस इलेक्ट्रिक कार को ज़्यादा मेनस्ट्रीम बनाते हैं.
2026 Mercedes-Benz C-Class का एक्सटीरियर
इसके डिजाइ की बात करें तो सबसे पहले, Three-Pointed Star इस इलेक्ट्रिक C-Class को अब तक की सबसे स्पोर्टी C-Class बताया जा रहा है. इसमें बेजोड़ फुर्ती और लंबी दूरी का कम्फर्ट भी मिलता है.

यह एक GT के तौर पर पेश की गई है, जिसमें कूप जैसी रूफलाइन और SUV जैसा भारी-भरकम लुक देखने को मिलता है. हालांकि इसकी डिज़ाइन लैंग्वेज बिल्कुल नई है और पहली बार GLC में देखने को मिली थी, लेकिन इसकी आदत पड़ने में थोड़ा समय लगता है.
इस फ्रंट प्रोफाइल की बात करें तो इसमें आगे के हिस्से में 1,000 से ज़्यादा लाइट एलिमेंट्स वाली एक इलुमिनेटेड ग्रिल लगाई गई है, जबकि पीछे की तरफ गोल, स्टार-पैटर्न वाले टेल लैंप्स लगाए गए हैं, जो अब Mercedes-Benz का एक नया डिज़ाइन सिग्नेचर बन गया है. इसका ड्रैग कोएफ़िशिएंट सिर्फ़ 0.22 है, लेकिन पीछे का हिस्सा थोड़ा ज़्यादा मॉडर्न दिखाई देता है, और इलुमिनेटेड ग्रिल के चारों ओर का घेरा पहले से कहीं ज़्यादा बड़ा है.

2026 Mercedes-Benz C-Class का इंटीरियर
कार के अंदर की तरफ़ देखें, तो यहां पर एक बहुत बड़ी 39.1-इंच की MBUX Hyperscreen मिलता है, जो पूरे डैशबोर्ड पर फैली हुई है. MB.OS सॉफ़्टवेयर सबसे नया है और इसमें ओवर-द-एयर अपडेट, AI वॉइस कंट्रोल, Google Maps पर आधारित नेविगेशन और पर्सनलाइज़्ड डिजिटल फ़ीचर्स मिलते हैं.
कार में मिलने वाले अन्य कम्फर्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें मसाज सीट्स, 4D साउंड, रियर-एक्सल स्टीयरिंग, AIRMATIC एयर सस्पेंशन और 162 जगमगाते तारों वाली पैनोरमिक रूफ़ शामिल हैं. इलेक्ट्रिक C-Class में 470-लीटर का बूट स्पेस और 101-लीटर का फ्रंट ट्रंक मिलता है. इस कार की टोइंग कैपेसिटी 1.8 टन तक है.

2026 Mercedes-Benz C-Class का बैटरी पैक और रेंज
कार में मिलने वाले बैटरी पैक की बात करें तो इसमें 94kWh की बैटरी मिलती है, जो CLA Electric के 800-वोल्ट आर्किटेक्चर पर आधारित है. इस कार में डुअल मोटर सेटअप मिलता है, जिसका कंबाइंड पावर आउटपुट 470bhp है और इसकी WLTP रेंज 762km तक होने का दावा किया गया है. यह कार सिर्फ 4.0 सेकंड में 0-100 kmph की रफ़्तार पकड़ सकती है.
Mercedes-Benz का यह भी कहना है कि बाद में इसका एक रियर-व्हील-ड्राइव वर्जन भी बाजार में पेश किया जाएगा, जिसकी रेंज लगभग 800km हो सकती है. अपने 800-वोल्ट के इलेक्ट्रिकल सेटअप की वजह से, नई इलेक्ट्रिक Mercedes C-Class एक फ़ास्ट DC चार्जर का इस्तेमाल करके सिर्फ़ 10 मिनट में 325km तक की रेंज जोड़ सकती है.

Mercedes-Benz का कहना है कि नई इलेक्ट्रिक C-Class सबसे पहले यूनाइटेड स्टेट्स में बिक्री के लिए पेश की जाएगी, और उसके बाद अन्य बाज़ारों में भी इसे उतारा जाएगा, जो कि वहां के नियमों और बाज़ार की तैयारी पर निर्भर करेगा. भारत में भी यह निश्चित रूप से आएगी, लेकिन इसकी सबसे ज़्यादा संभावना अगले कैलेंडर वर्ष में है.


