Tuesday, June 16, 2026

Mercedes-Benz India ने भारत में अपनी 2026 Mercedes-Benz S-Class का नया फेसलिफ़्टेड मॉडल लॉन्च कर दिया है.

Share

लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz India ने भारतीय बाजार में अपनी 2026 Mercedes-Benz S-Class का नया फेसलिफ़्टेड मॉडल लॉन्च कर दिया है. इस कार की शुरुआती कीमत 2.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है. कार को इस साल की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया था. इस अपडेटेड फ्लैगशिप सेडान में स्टाइलिंग, टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं.

Mercedes-Benz ने कार को लेकर दावा किया है कि गाड़ी के लगभग आधे हिस्से में बदलाव किए गए हैं, और सबसे खास बात भारत के लिए S-Class 450e स्पेक वाला प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन उतारा गया है. इस कार की डिलीवरी 2026 की चौथी तिमाही में शुरू होने की संभावना है.

2026 Mercedes-Benz S-Class का एक्सटीरियर
सबसे पहले इस कार के डिजाइन की बात करें तो इसमें बाहर की तरफ किए गए बदलाव बहुत ही मामूली हैं, फिर भी इतने बदलाव ज़रूर हैं, जिनसे इस फ़ेसलिफ़्ट मॉडल को पुराने मॉडल से अलग पहचाना जा सके.

कार के फ्रंट फेसिया पर नजर डालें तो, S-Class में एक बड़ी ग्रिल लगाई गई है, जिसमें कई ‘थ्री-पॉइंट स्टार’ डिज़ाइन बने हैं. वहीं, कार के हेडलैंप्स में अब Mercedes-Benz की लेटेस्ट ‘थ्री-पॉइंट स्टार’ LED डे-टाइम रनिंग लाइट सिग्नेचर को शामिल किया गया है.

कार के बंपर को भी रीडिज़ाइन किया गया है और इसमें एक्स्ट्रा क्रोम डिटेलिंग दी गई है. साइड प्रोफ़ाइल की बात करें तो इसमें बदलाव ज़्यादा हल्के हैं, जिसमें सबसे ज़्यादा ध्यान देने वाला अपडेट एलॉय व्हील डिज़ाइन की नई रेंज है.

2026 Mercedes-Benz S-Class

इनमें नए हाई-प्रेशर कास्टिंग प्रोसेस का इस्तेमाल करके बनाए गए मुश्किल 50-स्पोक व्हील शामिल हैं. कार के रियर प्रोफाइल पर नजर डालें तो नई 2026 S-Class में पतले टेल-लैंप लगाए गए हैं, जो सामने की लाइटिंग थीम की तरह हैं और जिन पर तीन-पॉइंट स्टार ग्राफ़िक्स लगे हैं.

Mercedes-Benz ने कार के लिए कई नए पेंट ऑप्शन के साथ कलर पैलेट का भी विस्तार किया है, जिनमें वे कलर शेड्स भी शामिल हैं, जो पहले इसके ‘मैन्युफैक्चर’ कस्टमाइज़ेशन प्रोग्राम के लिए ही उपलब्ध थे.

2026 Mercedes-Benz S-Class का इंटीरियर
कार के केबिन में भी बड़े बदलाव किए गए हैं. इसका मुख्य आकर्षण मर्सिडीज़-बेंज़ का नया सुपरस्क्रीन सेटअप है, जिसमें 14.4-इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन के साथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट पैसेंजर के लिए दो 12.3-इंच की डिस्प्ले शामिल हैं. यह सिस्टम लेटेस्ट MB.OS सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर पर चलता है और ओवर-द-एयर अपडेट्स को सपोर्ट करता है.

Mercedes-Benz ने AI-पावर्ड फ़ंक्शंस का एक नया सेट भी शामिल किया है, जिसमें बेहतर वॉइस असिस्टेंट, Google Maps-बेस्ड नेविगेशन और व्हीकल-टू-एवरीथिंग (V2X) कम्युनिकेशन जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं.

कार के डैशबोर्ड के लेआउट को सिम्पल और बेहतर बनाया गया है. नई E-Class की तरह ही, इसके एयर-कंडीशनिंग वेंट्स इलेक्ट्रिकली ऑपरेट होते हैं और इन्हें टचस्क्रीन के ज़रिए डिजिटल रूप से एडजस्ट किया जा सकता है, हालांकि इन्हें मैनुअल रूप से एडजस्ट करने का फीचर भी बना हुआ है.

कार में फिजिकल बटन कम कर दिए गए हैं, लेकिन ड्राइविंग के दौरान इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए Mercedes-Benz ने स्टीयरिंग व्हील पर नया स्क्रॉल व्हील और टॉगल स्विच देकर कुछ फिजिकल कंट्रोल बनाए रखे हैं.

2026 Mercedes-Benz S-Class

कार की पिछली सीट पर बैठने वालों को अब भी दो 13.1-इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन मिलती हैं, हालांकि पहले आने वाले टैबलेट-स्टाइल रियर कंट्रोलर की जगह अब स्मार्टफोन जैसे दिखने वाले दो छोटे हैंडहेल्ड टच कंट्रोलर ने ले ली है.

2026 Mercedes-Benz S-Class का पावरट्रेन
सबसे बड़ा मैकेनिकल अपडेट इसके इंजन में किया गया है, क्योंकि S-Class में अब प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है. कार में 3.0-लीटर, छह-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और 21.96 kWh के बैटरी पैक को जोड़ा गया है. यह फुल चार्ज होने पर सिर्फ़ इलेक्ट्रिक मोड में 117 km तक की रेंज देती है.

चार्जिंग पर नजर डालें तो, Mercedes-Benz का कहना है कि 60 kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी पैक को 20 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. इस प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप के बारे में यह भी दावा किया गया है कि यह 32.3 kmpl (WLTP) की कंबाइंड फ्यूल एफिशिएंसी देता है.

ग्लोबव मार्केट में, Mercedes-Benz यह सिस्टम दो कॉन्फ़िगरेशन में प्रदान करती है. S450e मॉडल 429 bhp की पावर और 680 Nm का टॉर्क प्रदान करता है, जबकि ज़्यादा पावरफुल S 580e मॉडल 577 bhp की पावर और 750 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है.

बाद वाले मॉडल में Mercedes-Benz का 4MATIC ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी मिलता है. फिलहाल, कार निर्माता कंपनी ने भारत में सिर्फ़ S450e ट्रिम पेश किया है, जिसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ज़रिए पिछले व्हील्स तक पावर पहुंचाई जाती है.

Read more

Local News