पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की
कोटली (मंडी)। सदर विधायक अनिल शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत निचला-लोट, बग्गी और सेहली में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने पंचायत के अधिकार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। विधायक ने लोगों की अधिकतर समस्याओं और शिकायतों का बैठक में ही निवारण किया।विधायक अनिल शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि सदर हलके में विकास निरंतर जारी है। जिसमें सभी लोगों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। इस दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष मांगें रखीं। उन्होंने इस मांगों पूरा करने का आश्वासन दिया है। कहा कि उनकी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विधायक ने बूथ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी पार्टी से संबंधित कार्य पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। स्थानीय लोगों ने अपनी अपनी पंचायत में विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।



