Monday, April 6, 2026

Mahakumbh Live: संगम में आस्था की डुबकी जारी, 15 फरवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं

Share

Mahakumbh Shahi Snan Photos Live Updates: माघी पूर्णिमा पर महास्नान जारी है। प्रयागराज में घाटों पर करोड़ों श्रद्धालु हैं। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई है। सीएम मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 

08:30 PM, 12-Feb-2025एक से आठ तक की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगीमहाकुंभ के मौके पर शहर में आवागमन को देखते हुए एक से आठ तक की कक्षाएं 15 फरवरी तक ऑनलाइन चलेंगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था सभी बोर्ड के स्कूलों में रहेगी।07:05 PM, 12-Feb-2025माघी पूर्णिमा पर शाम छह बजे तक दो करोड़ ने किया स्नानमाघी पूर्णिमा के मौके पर महाकुंभ में 12 फरवरी को शाम 6 बजे तक कल्पवास में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु हैं वहीं 1.90 करोड़ लोग महाकुंभ पहुंचे हैं। आज अब तक दो करोड़ लोगों ने स्नान किया है। वहीं बीती 11 फरवरी तक महाकुंभ में 46.25 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है।06:50 PM, 12-Feb-2025प्रयागराज में राम घाट पर संध्या आरतीउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है। इस दौरान आज यहां प्रयागराज में राम घाट पर संध्या आरती की गई।

06:49 PM, 12-Feb-2025

दिग्विजय सिंह ने संगम में लगाई डुबकी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दिग्विजय सिंह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र पहुंचे हैं। जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं पिछले 3 कुंभ से यहां (प्रयागराज) स्नान करता आया हूं। महाकुंभ में जो दुर्घटना हुई है उस पर हम अपना दुख प्रकट करते हैं। कहीं न कहीं कमी रही क्योंकि कहा गया था कि महाकुंभ में 100 करोड़ लोगों की व्यवस्था है। इसे (महाकुंभ) इवेंट नहीं मानना चाहिए यह हमारी आस्था का प्रश्न है।

05:58 PM, 12-Feb-2025अभिनेता आशुतोष राणा ने संगम में लगाई डुबकीप्रयागराज में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा महाकुंभ में पहुूंचे। जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। 05:49 PM, 12-Feb-2025’रेल सेवा का लाभ उठाकर लाखों लोग अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान’भारतीय रेलवे के ईडीआईपी दिलीप कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग संगम में स्नान करने आए हुए हैं। इस विशेष दिन के लिए हमने सभी योजनाएं बनाई हुई हैं। शाम चार बजे तक हम 200 से अधिक गाड़ियों का परिचालन कर चुके हैं। रेल सेवा का लाभ उठाकर करीब 11 लाख लोग अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। हमने 1186 सीसीटीवी कैमरे पूरे प्रयाग क्षेत्र में लगाए हैं।

05:49 PM, 12-Feb-2025’रेल सेवा का लाभ उठाकर लाखों लोग अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान’भारतीय रेलवे के ईडीआईपी दिलीप कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग संगम में स्नान करने आए हुए हैं। इस विशेष दिन के लिए हमने सभी योजनाएं बनाई हुई हैं। शाम चार बजे तक हम 200 से अधिक गाड़ियों का परिचालन कर चुके हैं। रेल सेवा का लाभ उठाकर करीब 11 लाख लोग अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। हमने 1186 सीसीटीवी कैमरे पूरे प्रयाग क्षेत्र में लगाए हैं।

Read more

Local News