Friday, March 27, 2026

LOAN रिकवरी एजेंट से लूटपाट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Share

खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के पुरनानगर-कुजयाबा पथ में लोन रिकवरी एजेंट सुल्तान अंसारी से लूटपाट मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो देसी कट्टा, दो गोली, एक अपाचे बाइक, मोबाइल, लूटा गया टैब, मोबाइल और बैग बरामद किया गया है. चारों आरोपियों को आज मंगलवार को जेल भेज दिया गया.

 खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के पुरनानगर-कुजयाबा पथ में लोन रिकवरी एजेंट सुल्तान अंसारी से लूटपाट मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बुंडू थाना क्षेत्र के आराडीह निवासी रषन मुंडा उर्फ फागु, तमाड़ थाना क्षेत्र के बघई निवासी सहिंद्र महली, लाल मोहन सिंह मुंडा और अड़की थाना क्षेत्र के पुरूतु निवासी भोलानाथ सिंह मुंडा शामिल हैं. इनके पास से दो देसी कट्टा, दो गोली, एक अपाचे बाइक, मोबाइल, लूटा गया टैब, मोबाइल और बैग बरामद किया गया है. चारों आरोपियों को आज मंगलवार को जेल भेज दिया गया.

35 हजार नगद समेत अन्य सामान की लूट

एसपी मनीष टोप्पो ने आज मंगलवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रांची के कांके थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद निवासी शोयब अंसारी आरबीएल फिनर्सव लिमिटेड में लोन रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता है. 13 जून को अड़की के पुरनानगर-कुजयाबा सड़क अपराधियों ने उनसे 35,580 रुपये नगद, टैब, बायोमैटिक डिवाइस, और मोबाइल छीन लिया था. इस संबंध में अड़की थाना में प्राथमिकी दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया.

Read more

Local News