भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने बजट सेगमेंट में एक नया 5G स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G लॉन्च किया है. यह फोन खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो 15,000 रुपये से कम कीमत में एक पावरफुल और फीचर-रिच स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. इस फोन में आपको दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और एमोलेड डिस्प्ले जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं.
लावा के इस नए फोन के फीचर्स पर गौर करें तो इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसमें यूज़र्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा. इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जाती है. कंपनी का दावा है कि इस फोन का प्रोसेसर का AnTuTu स्कोर 5 लाख से ज्यादा है, जिससे फोन में अच्छी परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है.
कैमरा और बैटरी
इस फोन में रैम की बात करें तो फोन में 6GB फिजिकल रैम के साथ 6GB वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट दिया गया है, यानी जरूरत पड़ने पर कुल 12GB तक रैम का इस्तेमाल किया जा सकता है. फोन में फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से पर 50MP का AI Sony कैमरा सेंसर दिया गया है. फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. इसमें खास बात यह भी है कि कंपनी ने इस फोन में नो ब्लोटवेयर एक्सपीरियंस देने का दावा कर रही है, जिससे यूजर्स को क्लीन सॉफ्टवेयर मिलेगा. इस फोन में 5000mAh की बैटरी भी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है.
Lava Bold 2 5 को कंपनी ने 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इस वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, यह कीमत बैंक ऑफर्स के बाद मिलेगी यानी अगर ग्राहक बैंक ऑफर का फायदा उठाते हैं तो उन्हें फोन इसी कीमत में मिल सकता है. फोन की बिक्री 19 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न के जरिए खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिनमें मिडनाइट ब्लैक और फीदर व्हाइट शामिल हैं.
अगर आप लावा के इस नए फोन को खरीदने से पहले इसके कुछ अल्टरनेटिव विकल्पों को भी देखना चाहते हैं तो आप Motorola G57 Power 5G, Samsung Galaxy F06 5G और Vivo T4x 5G जैसे फोन्स को चेक-आउट कर सकते हैं.


