Friday, April 17, 2026

Land Rover ने अपनी SUV Range Rover Sport के 20 साल पूरे होने पर इसका Twenty Edition पेश किया है.

Share

लग्जरी SUV निर्माता कंपनी Land Rover ने अपनी SUV Range Rover Sport के 20 साल पूरे होने के मौके पर ग्लोबल मार्केट के लिए इस कार Twenty Edition पेश किया है. इस खास एडिशन मॉडल का नाम बिल्कुल सही रखा गया है. इसे सबसे अलग दिखाने के लिए कंपनी ने इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिनमें एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर डिज़ाइन और अंदर इस्तेमाल की गई नई सामग्री शामिल है.

Range Rover Sport Twenty Edition का एक्सटीरियर डिजाइन
नए Range Rover Sport Twenty Edition के डिजाइन की बात करें तो यह Range Rover Sport Dynamic SE वेरिएंट पर आधारित है और इसमें Black Exterior Pack के साथ-साथ आगे के व्हील आर्च पर खास ‘Twenty’ की बैजिंग दी गई है. यह मॉडल तीन कलर ऑप्शन में पेश की गई है, जिनमें Santorini Black और Ostuni White शामिल हैं.

Range Rover Sport Twenty Edition

लेकिन सबसे ज़्यादा आकर्षक और ध्यान खींचने वाला कलर ऑप्शन Sanguinello Orange है, जिसके बारे में कहना है कि यह मूल 2004 Range Stormer कॉन्सेप्ट और Range Rover Sport First Edition की Vesuvius Orange कलर स्कीम से प्रेरित है. इस स्पेशल एडिशन में 23-इंच के Gloss Black व्हील इस्तेमाल किए गए हैं, जिन्हें Gloss Sparkle Silver रंग में भी लिया जा सकता है.

Range Rover Sport Twenty Edition का इंटीरियर
कार में मिलने वाले इंटीरियर की बात करें तो इसके इंटीरियर में Range Rover Sport SV की Ebony Windsor लेदर सीट्स का इस्तेमाल किया गया है, और इसे और भी खास बनाने के लिए Forged Carbon ट्रिम और Black Suede हेडलाइनर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे अंदर एक गहरा और शानदार माहौल बनता है.

Range Rover Sport Twenty Edition

Range Rover Sport Twenty Edition के फीचर्स
Range Rover Sport Twenty Edition में और भी कई फीचर्स दिए गए हैं, जैसेकि आगे की सीटों के लिए मसाज फ़ंक्शन वाली हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और 18-स्पीकर वाला Meridian 3D सराउंड साउंड सिस्टम मिलता है. ड्राइवर को हीटेड स्टीयरिंग व्हील और मेटल पैडल्स के साथ-साथ 13.7-इंच का डिजिटल क्लस्टर और 13.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलता है.

Range Rover Sport Twenty Edition का पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
यह SUV, इलाके के हिसाब से, दो अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश की गई है. जहां US के बाज़ारों में, यह 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ बेची जाती है, जो 523 bhp की पावर देता है और 4.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ़्तार पकड़ सकता है.

Range Rover Sport Twenty Edition

वहीं UK और यूरोपीय बाज़ारों में, इस कार में P550e प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप दिया जाएगा, जो 3.0-लीटर, छह-सिलेंडर इंजन के साथ 105 kW इलेक्ट्रिक मोटर और 38.2 kWh बैटरी के साथ आता है. यह कुल मिलाकर 542 bhp की पावर देता है, और इसकी WLTP ड्राइविंग रेंज (सिर्फ़ इलेक्ट्रिक मोड में) 114 km तक है.

Read more

Local News