Thursday, March 19, 2026

Kia India ने अपनी एमपीवी Kia Carens Clavis EV के लिए एक मॉडल ईयर अपडेट जारी किया है.

Share

कार निर्माता कंपनी Kia India ने अपनी एमपीवी Kia Carens Clavis EV के लिए एक मॉडल ईयर अपडेट जारी किया है, जिसमें नई GT-Line और X-Line ट्रिम्स को जोड़ा गया है, और साथ ही 6-सीट कॉन्फ़िगरेशन भी पेश किया गया है. इस अपडेट का मुख्य उद्देश्य स्टाइलिंग और केबिन लेआउट, दोनों ही मामलों में ग्राहकों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराना है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक, Kia Carens Clavis EV सिर्फ़ 7-सीटर MPV के तौर पर ही उपलब्ध थी, जबकि इसके ICE मॉडल में पहले से ही 6-सीटर का विकल्प मौजूद था. इस अपडेट के साथ, Kia ने दूसरी लाइन में कैप्टन सीटों वाला 6-सीटर लेआउट पेश किया है. यह लेआउट HTX (E), HTX, HTX+, GTX, GTX+ और X-Line जैसे कई ट्रिम्स में उपलब्ध है.

इसके अलावा, कार में 7-सीटर लेआउट GTX, GTX+ और X-Line वेरिएंट में पहले की तरह ही उपलब्ध रहेगा. नए जोड़े गए GT-Line ट्रिम्स (GTX और GTX+) में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जैसे कि नए अलॉय व्हील डिज़ाइन, लाइम-फिनिश वाले ब्रेक कैलिपर्स और मेटल पैडल्स शामिल हैं.

वहीं दूसरी ओर, Carens Clavis X-Line Extended Range वेरिएंट में ज़्यादा गहरे कलर के बाहरी एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिनमें Dark Gun Metal और Aurora Black Pearl जैसी फिनिश शामिल हैं. फीचर्स के मामले में, Kia ने इसके GTX+ और X-Line जैसे हायर ट्रिम्स में डिजिटल Key और बैटरी हीटर टेक्नोलॉजी जैसे एलिमेंट्स जोड़े हैं.

स्टैंडर्ड रेंज वेरिएंट्स को भी नए 16-इंच ब्लैक हाई-ग्लॉस एयरो अलॉय व्हील्स के साथ पेश किया गया है. Clavis के GT-Line और X-Line दोनों ट्रिम्स, जिन वेरिएंट्स पर आधारित हैं, उनसे 50,000 रुपये ज़्यादा कीमत पर मिलते हैं. GTX, HTX 51.4 kWh वेरिएंट से लिया गया है, जबकि GTX+ और X-Line, HTX+ 51.4 kWh ट्रिम पर आधारित हैं.

मैकेनिकल तौर पर, इस कार में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Carens Clavis EV में दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिनकी दावा की गई रेंज क्रमशः 404 km और 490 km से ज़्यादा है. हालांकि रियल-वर्ल्ड रेंज लगभग 380 km को सकती है.

कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर छोटे बैटरी पैक के साथ 133 bhp की पावर और बड़े पैक के साथ 169 bhp की पावर प्रदान करता है, जबकि टॉर्क आउटपुट दोनों में ही 255 Nm का एक समान रहता है. अपडेटेड Kia Carens Clavis EV की कीमतें चुने गए वेरिएंट और बैटरी कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर 17.99 लाख रुपये से 24.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं.

Read more

Local News