Tuesday, April 7, 2026

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर तीन दोस्तों से 15 लाख ठगे

Share

करनाल। शहर के सेक्टर-8 में कबूतरबाजी का काम करने वाले एक युवक ने पंचकूला के तीन दोस्तों को विदेश भेजने का सपना दिखा 15 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पीड़ितों को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का सपना दिखाया और पैसे लेकर जाली दस्तावेज व फर्जी वीजा भेज दिए। जब पीड़ितों को ठगी का पता चला तो वे उसके घर पहुंचे मगर उसके कार्यालय पर ताला मिला। इसके बाद तीनों दोस्तों ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर 32-33 पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस को आशीष कुमार, अभिषेक कुमार निवासी बतौड गांव जिला पंचकूला और कमलदीप निवासी बरवाला गांव जिला पंचकूला ने शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शिकायत में बताया गया कि करनाल के एजेंट चैतन्य ने उनकी विदेश भेजने का काम करने वाले मनीष कुमार निवासी लाडवा से बात करवाई। चैतन्य ने उन्हें करनाल बुलाया और प्रति व्यक्ति 17 लाख रुपये के हिसाब से वर्क परमिट दिलाकर ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही।

उसके बाद उसके दोस्त अभिषेक व कमलदीप अपने-अपने परिवार के साथ सात जून को चैतन्य से मिलने सेक्टर-8 करनाल आए। तीनों दोस्तों ने चैतन्य को करीब 15 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसने उनको जाली दस्तावेज भेजने शुरू कर दिए। यहां तक कि वीजा भी जाली भेजा गया। अब उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल पर जुटी है।

Read more

Local News