Tuesday, April 7, 2026

Karnal News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 28 को होंगे

Share

करनाल। जिला बार एसोसिएशन करनाल का चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रधान समेत पांच पदाधिकारियों के चयन के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा।इस बार 2074 अधिवक्ता वोट डालेंगे। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 11 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 11, 13 और 14 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन भर सकते हैं। 12 फरवरी को अवकाश के चलते नामांकन नहीं भरे जाएंगे।15 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के बाद छंटनी होगी। 17 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। इसी दिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। 28 फरवरी को सुबह नौ से शाम साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। शाम पांच बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी

चुनाव के लिए आरओ राजीव कुमार गुप्ता, एआरओ रजनीश बत्तरा, बजिंद्र पहल, राज कुमार गोंदर, अशोक कुरलन, नरेंद्र शर्मा दाहा व अभय साहू को नियुक्त किया गया है।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पांच पदाधिकारियों का चयन होता है, इनमें प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष का पद शामिल हैं।

Read more

Local News