Tuesday, April 7, 2026

Karnal News: जमीन पर केस और धमकीसे परेशान व्यक्ति ने दी जान

Share

करनाल। जमीन पर केस और धमकियों से परेशान होकर किसान ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार को उसी जमीन के पास मिला जिसकी वजह से उसे धमकियां दी जा रहीं थी।मौके पर एफएसएल टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।थाना निगदू पुलिस को रमेश चंद निवासी आहुं गांव (कैथल) ने बताया कि वे चार भाई और एक बहन हैं। उसके दो भाइयों का देहांत हो चुका है। उसका 56 वर्षीय भाई सुभाष चंद कुछ समय से नीलोखेड़ी में रहने लगा था। उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी प्रियंका शादीशुदा और बेटा रोहित कुमार दो साल से अमेरिका गया है।विज्ञापनसुभाष चंद ने पस्ताना गांव में वर्ष 2012 में दो किला जमीन रघुबीर निवासी पस्ताना गांव से खरीदी थी। जमीन खरीदने के बाद किरमच गांव निवासी रामचंद्र ने इस दो किला जमीन पर केस कर दिया था। वह इस पर कब्जा लेना चाहता था। शिकायत के अनुसार जमीन के केस के कारण सुभाष चंद मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसने कोर्ट में इस जमीन के बाबत काफी पैसा खर्च कर दिया था।इस केस के कारण सुभाष चंद को गांव में अपना मकान बेचना पड़ा और नीलोखेड़ी में किराए पर रहने लगा। यही नहीं सुभाष चंद को जमीन के बाबत रामचंद्र ने कई बार धमकियां भी दी थी। मृतक के भाई के अनुसार सुभाष चंद सात फरवरी की शाम को अपनी पत्नी मीना देवी के साथ आंहु गांव आया था। अगले दिन शुक्रवार को सुभाष चंद उसके बेटे बबलू कुमार के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर बैठकर निगदू आ गया। बबलू सुभाष चंद को बस अड्डा निगदू छोड़कर लौट आया। शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि सुभाष चंद का दो किला जमीन के पास शव पड़ा है।

Read more

Local News