Tuesday, April 7, 2026

Karnal News: एक से ओटीपी पूछा, दूसरे का मोबाइल किया हैक

Share

करनाल। जिले भर के लोगों से साइबर ठग रोजाना कोई न कोई पैतरा अपना कर ठगी कर रहे हैं। किसी का फोन हैक कर लिया जाता है तो किसी के मोबाइल पर आने वाला ओटीपी लेकर उसका खाता खाली कर दिया जाता है।जिले से फिर साइबर ठगों की दो घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक युवक के बेटे की नादानी की वजह से साइबर ठगों ने उससे 8.20 लाख रुपये ठग लिए तो दूसरे मामले में फोन को ही हैक कर 1.87 लाख रुपये निकाल लिए गए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनकी ठगी की राशि को वापस दिलाने की मांग की है

थाना साइबर अपराध पुलिस को रामकुमार साल्यान निवासी सेक्टर सात ने बताया कि उसके बैंक खाते से 8.20 लाख रुपये की ठगी हो गई है। वह एग्रीकल्चर टूर ट्रेवल्स का काम है। एक माह पहले उसने दिल्ली में एक मकान खरीदा, जिसका बिजली मीटर वह अपने नाम से बदलवाने की कोशिश कर रहा था। इसे लेकर वह सीएससी सेंटर गया।

उन्होंने बताया कि बीएसईएस कंपनी से कर्मचारी का फोन आए तो उनके पास आ जाना और ओटीपी मत देना। इसके बाद उसे अनजान नंबरों से फोन आने लगे। वे अपने आप को बीएसईएस कंपनी का कर्मचारी बताने लगे। एक बार उनका फोन आया और उनके बेटे ने उठा लिया और नादानी में साइबर ठगों को उसके खाते की जानकारी दे दी। ठगों ने उसके खाते से 8.20 लाख रुपये निकाल लिए। फोन हैक कर निकाले 1.87 लाख रुपये :साइबर पुलिस को बलजीत मुल्तानी निवासी राई फार्म काछवा ने बताया कि किसी ने फ्लिपकार्ट के माध्यम से उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन लेनदेन करके उसके साथ धोखाधड़ी की। उसे पंजाब नेशनल बैंक का नाम लेकर एक धोखाधड़ी वाली कॉल मिली। उन्होंने कॉल के दौरान उसका फोन हैक कर लिया। आरोपियों ने उसे फिर कॉल किया। उन्होंने तीन चरणों में उसके खाते से ऑनलाइन लेनदेन किया।पहली बार यह 59197 रुपये, दूसरी बार 67197 रुपये और तीसरी बार 59197 रुपये निकाल लिए। इस प्रकार ठगों ने उसके खाते से करीब 1.87 लाख रुपये निकाल लिए। ई

Read more

Local News