Saturday, April 11, 2026

Karnal News: ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा चार तो मालवा एक घंटा हुई लेट

Share

करनाल। अंबाला-चंडीगढ़ रेल मार्ग पर मरम्मत कार्य की वजह से एक बार फिर से ट्रेनों के लेट चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को भी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चलीं।

ऊंचाहार एक्सप्रेस तो अपने निर्धारित समय से सवा चार घंटे देरी से चली। वहीं, पैसेंजर ट्रेनें भी देरी से चलने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हुई। मालवा एक्सप्रेस एक घंटे, पानीपत अंबाला पैसेंजर 40 मिनट, एकता एक्सप्रेस 35 मिनट, शान ए पंजाब एक घंटा, नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर सवा घंटा, सचखंड एक्सप्रेस 30 मिनट, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 35 मिनट, झेलम एक्सप्रेस एक घंटा, कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू एक घंटे की देरी से चली।

करनाल रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 60 ट्रेनों का आवागमन होता है। रविवार को अवकाश या दैनिक यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन भी नहीं होता।

Read more

Local News