Thursday, April 16, 2026

Jharkhand Weather : कल इन जिलों में रहेगा घना कोहरा, अलर्ट जारी

Jharkhand Weather : कल इन जिलों में रहेगा घना कोहरा, अलर्ट जारी

Share

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा देखा गया। कल यानी 10 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 9 जनवरी, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे न्‍यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Read more

Local News