Saturday, April 4, 2026

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज का 11केवी सब स्टेशन 20 फरवरी तक होगा शुरू

Share

झांसी। मेडिकल कॉलेज में 14.34 करोड़ रुपये की लागत से बने 11केवी बिजली सब स्टेशन तक 33केवी की लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। दावा है कि 20 फरवरी तक कनेक्शन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ही 500 बेड के अस्पताल में लगे ऑक्सीजन व एसी सिस्टम आदि की जांच शुरू होगी। मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के अस्पताल की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। इसमें 14.34 करोड़ से 11केवी सब स्टेशन बन चुका है। इस सब स्टेशन को चालू करने के लिए बिजली विभाग की टीम खंभे लगाकर 33केवी की लाइन बिछाने का काम कर रही है। दावा किया जा रहा है कि 20 फरवरी तक सब स्टेशन तक लाइन पहुंच जाएगी और कनेक्शन देकर सब स्टेशन को चालू कर दिया जाएगा

Read more

Local News