झांसी। आर्य कन्या पब्लिक स्कूल की प्रबंधक डॉ. नीति शास्त्री ने सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुरानी काली बाड़ी रोड निवासी केशभान सिंह पटेल ने स्वयं को विद्यालय का एडमिनिस्ट्रेटर घोषित कर दिया था। इस आधार पर उसने धोखाधड़ी कर अपने विद्यालय के बैंक खाते से तीन बार में तीन लाख रुपये निकाल लिए। यह बात पूर्व में हुई जांच में भी सामने आ चुकी है। केशभान सिंह पटेल ने एसपीआई इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद रहते हुए यह कृत्य किया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है



