बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को लाइन लॉस रेटिंग में चिह्नित गल्ला मंडी फीडर से पोषित क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान धीमी गति से चल रहे आठ मीटरों को सील करके जांच के लिए लैब भेजा। आशंका है कि बिजली चोरी करने की मंशा से इन मीटरों से छेड़छाड़ की गई है। पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बुधवार को गल्ला मंडी फीडर क्षेत्र में टीम के साथ चेकिंग की। चेकिंग के दौरान आठ मीटर ऐसे मिले जो धीमी गति से चल रहे थे। इनको तत्काल उतरवाकर सील कर लैब भेज दिया गया। जिन उपभोक्ताओं के मीटर उतारे गए हैं, उन्हें लैब जांच के दौरान उपस्थित रहने के लिए बुलाया गया है। यही नहीं लैब में जांच की वीडियोग्राफी भी होगी ताकि बिजली चोरी की मंशा से मीटर से छेड़छाड़ की पुष्टि होने पर साक्ष्य कोर्ट में पेश किया जा सके। अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया गल्ला मंडी फीडर के आठ मीटरों को सील करके जांच के लिए लैब भेजा



