लग्जरी एसयूवी निर्माता कंपनी Jeep India ने अपनी Jeep Meridian SUV का नया स्पेशल एडिशन बाजार में उतारा है. कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को 35.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है. इस स्पेशल एडिशन में एक ज़रूरी एक्सेसरी पैकेज के साथ कीमत में 9,200 रुपये का इजाफा किया गया है.
इस नए स्पेशल एडिशन का नाम Jeep Meridian Track Edition रखा गया है, और यह स्पेशल एडिशन टॉप-स्पेक Jeep Meridian Overland पर आधारित है. इस स्पेशल एडिशन में जाने-पहचाने 2.0-लीटर डीज़ल इंजन के साथ 4×2 और 4×4 ड्राइवट्रेन ऑप्शन दिया गया है. Jeep Meridian Overland की तुलना में, नए Track Edition की कीमत लगभग 43,000 रुपये (एक्सेसरी पैक सहित) ज़्यादा है.
Jeep Meridian Track Edition के कॉस्मेटिक अपडेट
डिजाइन की बात करें तो स्पेशल एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. नए Track Edition में एडिशन-स्पेसिफिक एनहांसमेंट दिए गए हैं, जिसमें नया बोनट डेकल, ट्रैक एडिशन बैजिंग और ग्रिल, एक्सटीरियर मोल्डिंग और बैज पर डार्क कॉस्मेटिक फिनिश शामिल हैं. इस स्पेशल एडिशन में 18-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
Jeep Meridian Track Edition का इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में स्टैंडर्ड Jeep Meridian Overland जैसा ही डुअल-टोन टुपेलो इंटीरियर दिया गया है, लेकिन अब इसमें ट्रैक एडिशन बैजिंग मिलती है. नई अपडेटेड Jeep Meridian की तरह, Track Edition में भी 140 mm स्लाइडिंग बीच की रो वाली सीटें हैं.
Jeep Meridian Track Edition की फीचर्स
नए स्पेशल एडिशन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो, इसमें Jeep Meridian Overland के सभी फीचर्स मिलते हैं, जिसमें पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.1-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल 2 ADAS टेक शामिल हैं.
Jeep Meridian Track Edition का इंजन
इंजन विकल्पों की बात करें तो इसके हुड के नीचे, वही 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन इस्तेमाल किया गय है. यह इंजन 168 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क प्रदान करता है. इस इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है.


