Sunday, March 22, 2026

Jeep India ने भारत में अपनी Jeep Wrangler का Willys 41 Special Edition की कुछ और यूनिट्स मंगाई हैं.

Share

लग्जरी एसयूवी निर्माता कंपनी Jeep India ने भारत में अपनी Jeep Wrangler का Willys 41 Special Edition की कुछ और यूनिट्स मंगाई हैं, और एक बार फिर से इसे भारतीय बाजार में उतारा गया है. कंपनी ने जहां इस कार को पिछले साल 73.24 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था.

लेकिन MY2026 के लिए, इस स्पेशल एडिशन की कीमत 70.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो बीते साल की तुलना में लगभग 3 लाख रुपये ज़्यादा सस्ती है. पिछले साल की 30 यूनिट्स की तुलना में, इस साल कंपनी ने 41 यूनिट्स का एलोकेशन किया है.

Jeep Wrangler Willys 41 Special Edition

Jeep Wrangler Willys 41 Special Edition में क्या है नया
नई Jeep Wrangler Willys 41 Special Edition असल में Wrangler SUV का इंडिया-एक्सक्लूसिव स्पेशल एडिशन है. यह स्पेशल एडिशन टॉप-ऑफ़-द-लाइन Rubicon ट्रिम पर आधारित है, जिसमें ज़्यादातर कॉस्मेटिक अपग्रेड और एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज़ हैं.

इसमें नया ’41 Green’ एक्सटीरियर पेंट है, जो पहली Willys Jeep पर देखे गए मिलिट्री ग्रीन कलर से इंस्पायर्ड है. इसके अलावा व्हाइट, रेड, ब्लैक और ब्लू पेंट विकल्प भी दिए गए हैं. इसके हुड पर ‘1941’ का डेकल दिया गया है, जो उस साल को दिखाता है, जब पहली मिलिट्री-स्पेक Jeep, Willys MB, बननी शुरू हुई थी.

Jeep Wrangler Willys 41 Special Edition

बता दें कि Wrangler Willys 41 Special Edition के साथ 2 लाख रुपये की एक्सेसरीज स्टैंडर्ड तौर पर दी जा रही है, जिसमें पावर्ड साइड स्टेप, नए इंटीरियर ग्रैब हैंडल, ऑल-वेदर फ्लोर मैट और फ्रंट और रियर डैशकैम शामिल हैं.

इसके अलावा, अतिरिक्त 3.6 लाख रुपये में, SUV के साथ इंटीग्रेटेड साइड लैडर वाला रूफ कैरियर और सनराइडर रूफटॉप जैसी ऑप्शनल एक्सेसरीज़ मिल सकती हैं. पिछले साल के वर्जन की तुलना में, इस साल की ऑप्शनल एक्सेसरीज़ लगभग एक लाख रुपये सस्ती हैं.

Jeep Wrangler Willys 41 Special Edition

Jeep Wrangler Willys 41 Special Edition का इंजन
इस एसयूवी में बोनट के नीचे, स्पेशल एडिशन Wrangler में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 272hp की पावर और 400Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है. इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ स्टैंडर्ड तौर पर 4×4 ड्राइव लेआउट से जोड़ा गया है.

Read more

Local News