Monday, August 17, 2026

JCECEB की वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत, सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन सेवाएं बाधित.

Share

रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECE Board) की ऑनलाइन सेवाएं फिलहाल प्रभावित हैं। बोर्ड के अनुसार, तकनीकी समस्या के कारण वेबसाइट का सर्वर डाउन हो गया है, जिसकी वजह से अभ्यर्थियों को ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है।

समस्या दूर करने में जुटी तकनीकी टीम

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से घबराने की अपील नहीं की है। अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी टीम सर्वर से जुड़ी समस्या को ठीक करने में लगी हुई है और जल्द ही ऑनलाइन सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।

इस दौरान वेबसाइट पर आवेदन, संबंधित जानकारी देखने या अन्य ऑनलाइन प्रक्रियाओं से जुड़े कार्यों में अभ्यर्थियों को असुविधा हो सकती है।

काउंसलिंग से जुड़े अपडेट पर रखें नजर

JCECE Board ने उम्मीदवारों को विशेष रूप से काउंसलिंग शेड्यूल और उससे संबंधित सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। बोर्ड का कहना है कि महत्वपूर्ण अपडेट छूटने से बचने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक सूचनाओं को नियमित रूप से देखते रहें।

सर्वर की तकनीकी समस्या से संबंधित सूचना परीक्षा नियंत्रक के आदेश पर विशेष कार्य पदाधिकारी की ओर से जारी की गई है।

Read more

Local News