Monday, April 6, 2026

Jammu News: एसएसबी डिग्निबल में करवा रहा क्रिकेट प्रतियोगिता, आठ टीमें दिखा रहीं दम

Share

श्रीनगर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 13वीं वाहिनी ने डिग्निबल क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को सुपर 8 क्रिकेट लीग का आगाज किया। इस प्रतियोगिता में डिग्निबल, वारपो, शुहामा और बाकुरा गांवों की कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट 17 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन समारोह के कमांडेंट 13वीं वाहिनी मुकेश सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने युवाओं को खेल के माध्यम से प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। विजेता और उपविजेता टीमों को क्रिकेट किट व ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को बैट भेंट किया जाएगा। संवाद

Read more

Local News