Sunday, April 12, 2026

Jammu News: कुलगाम में शातिरों ने एटीएम लूटने की कोशिश की, नकदी नहीं निकाल पाए

Share

कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के अर्रेह गांव में चोरों ने एटीएम लूटने की कोशिश की, लेकिन शातिर नकदी नहीं निकाल पाए। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि चोरों ने एटीएम से पैसे लूटने के लिए कटर का इस्तेमाल किया, लेकिन विफल रहे। अधिकारी ने कहा कि एटीएम कुछ हद तक क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन नकदी सुरक्षित है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम नमूने एकत्र कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Read more

Local News