कार निर्माता कंपनी Isuzu ने अपने पुराने Isuzu D-Max V-Cross लाइफस्टाइल पिक-अप को 2026 मॉडल ईयर के लिए कुछ नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस पिक-अप ट्रक में छोटे-मोटे कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, और कुछ नए फीचर्स को जोड़ा है. इसके साथ ही इसके लाइनअप से 4×2 ड्राइवट्रेन ऑप्शन हटा दिया गया है.
इस अपडेट के साथ ही नए D-Max V-Cross को अब सिर्फ़ 4×4 ड्राइवट्रेन में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ ही बेचा जाएगा. कीमत की बात करें तो नए अपडेट्स के साथ V-Cross की कीमतें 25.50 लाख रुपये से शुरू होकर 30.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं.
2026 Isuzu D-Max V-Cross के कॉस्मेटिक अपडेट्स
डिजाइन में बदलावों की बात करें तो नए V-Cross की ग्रिल और बंपर में बदलाव के साथ नया फ्रंट फेसिया दिया गया है. ग्रिल में अब नया चंकी ब्लैक लोअर लिप लगाया गया है, जबकि बंपर के निचले हिस्से में अब कम क्लैडिंग मिलेगी.

इसके अलावा, फॉक्स स्किड प्लेट एलिमेंट हटा दिया गया है. साइड्स प्रोफाइल में, 18-इंच के नए डिजाइन के एलॉय व्हील लगाए गए हैं, जबकि ब्लैक व्हीलआर्च और साइड बॉडी क्लैडिंग हटा दी गई है.
2026 Isuzu D-Max V-Cross का इंटीरियर
इसके इंटीरियर की बात करें तो, इसके टॉप वेरिएंट्स में पुराने फ्लश फिटिंग यूनिट की जगह नया फ्लोटिंग सेंटर टचस्क्रीन लगाया गया है, और इसके साथ ही डैशबोर्ड और दरवाजों पर कंट्रास्ट ट्रिम इंसर्ट मिलते हैं. इसकी टचस्क्रीन का साइज़ 9.0 इंच से बढ़ाकर 10.3 इंच कर दिया गया है, साथ ही यूनिट में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay भी मिलता है.
इसके अलावा, नए D-Max V-Cross पिक-अप में नया 360-डिग्री कैमरा सिस्टम भी मिलता है, इसके लिए कैमरे ग्रिल, विंग मिरर और टेलगेट पर लगाए गए हैं. पिक-अप ट्रक में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है. इसके टॉप Z Prestige AT ट्रिम्स में रूफ-माउंटेड स्पीकर्स के साथ 8-स्पीकर साउंड सिस्टम लगाया गया है.

मैकेनिकल तौर पर बात करें तो, 2026 V-Cross में दो खास अपडेट किए गए हैं. सबसे पहले, ऐसा लगता है कि कंपनी ने बेस 4×2 ट्रिम का ऑप्शन हटा दिया है, और अब खरीदार सिर्फ़ स्टैंडर्ड तौर पर शिफ्ट-ऑन-द-फ्लाई 4WD के साथ इस लाइफस्टाइल पिक-अप को चुन सकते हैं. वहीं दूसरा, सभी वेरिएंट अब ऑटो-लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ आते हैं, जिससे ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान पिक-अप ज़्यादा बेहतर हो जाता है.
2026 Isuzu D-Max V-Cross का इंजन
इसके इंजन की बात करें तो, यहां कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है, और इसमें पहले जैसा ही 1.9-लीटर डीज़ल इंजन ही इस्तेमाल किया जा रहा है. यह इंजन अभी भी 161 bhp की पावर और 360 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है. इसकी पावर को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के माध्यम से इसके व्हील्स तक पहुंचाया जाता है.


