एसयूवी निर्माता कंपनी Isuzu Motors India ने अपने लोकप्रिय Isuzu D-MAX S-CAB के लिए एक नया लीज़िंग प्रोग्राम लॉन्च किया है. इसका उद्देश्य बिज़नेस और कमर्शियल व्हीकल्स ऑपरेटरों के लिए फ्लीट खरीदना आसान और ज़्यादा किफ़ायती बनाना है.
कंपनी का कहना है कि यह पहल बिना किसी परेशानी के ओनरशिप का एक्सपीरिएंस देने के साथ-साथ ज़्यादा शुरुआती लागत और लंबे समय तक मेंटेनेंस के खर्च का बोझ कम करने के लिए डिज़ाइन की गई है.
कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, लीजिंग पैकेज में चार साल के फिक्स्ड समय के लिए 38,999 रुपये से शुरू होने वाला ऑल-इनक्लूसिव मंथली रेंटल शामिल है.
इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को ज़ीरो डाउन पेमेंट का भी फायदा मिलता है, साथ ही कोई एक्स्ट्रा सर्विस, इंश्योरेंस या रजिस्ट्रेशन कॉस्ट भी नहीं लगती. Isuzu का दावा है कि ट्रेडिशनल फाइनेंसिंग मॉडल के मुकाबले बिज़नेस 1.81 लाख रुपये तक बचा सकते हैं.
लीजिंग मॉडल को Isuzu D-MAX S-CAB पर खास फोकस के साथ पेश किया गया है. यह अपनी ड्यूरेबिलिटी, रिलायबिलिटी और लोड उठाने की कैपेबिलिटी की वजह से फ्लीट ऑपरेटर्स और कमर्शियल यूज़र्स के बीच एक बहुत ही लोकप्रिय विकल्प बन गया है.
कंपनी का कहना है कि नया प्रोग्राम बिज़नेस को ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बेहतर बनाने में मदद करेगा, और इसके साथ ही रनिंग कॉस्ट को भी प्रेडिक्टेबल बनाए रखेगा.
इस प्रोग्राम के बारे में बताते हुए, Isuzu Motors India के मैनेजिंग डायरेक्टर, राजेश मित्तल ने कहा कि “कंपनी का मकसद भारत में एंटरप्रेन्योर्स और बिज़नेस के लिए अपने कमर्शियल व्हीकल्स को ज़्यादा फाइनेंशियली एक्सेसिबल बनाना है.” उन्होंने ड्यूरेबल और एफिशिएंट कमर्शियल व्हीकल्स बनाने के लिए Isuzu की ग्लोबल रेप्युटेशन पर भी ज़ोर दिया.

Isuzu Motors India के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, ताकेशी हिरानो ने कहा कि “लीज़िंग मॉडल ओनरशिप और अपफ्रंट इन्वेस्टमेंट से जुड़ी पारंपरिक रुकावटों को दूर करता है, जिससे बिज़नेस ज़्यादा फ्लेक्सिबिलिटी के साथ ऑपरेशन बढ़ा सकते हैं.”
Isuzu D-MAX S-CAB का पावरट्रेन विकल्प
इसमें मिलने वाले पावरट्रेन की बात करें तो Isuzu D-MAX S-CAB में 2.5-लीटर VGT इंटरकूल्ड डीज़ल इंजन इस्तेमाल किया जाता है, जो 3,800 rpm पर 77.77 bhp की पावर और 1,500 rpm से 2,400 rpm के बीच 176 Nm का टॉर्क प्रदान करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
कंपनी का दावा है कि इस पिकअप ट्रक में एयरोडायनामिक डिज़ाइन, हाई-टेंसाइल स्टील बॉडी कंस्ट्रक्शन, ड्यूरेबल सस्पेंशन सेटअप और हेवी-ड्यूटी कमर्शियल एप्लीकेशन को सपोर्ट करने के लिए एक बड़ा कार्गो बेड मिलता है.
Isuzu D-MAX S-CAB का इंटीरियर
पिकअप ट्रक के इंटीरियर पर नजर डालें तो Isuzu D-MAX S-CAB में 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, बेहतर रिक्लाइन एंगल वाली रियर की सीट्स, डस्ट और पॉलेन फिल्टर वाला एयर कंडीशनिंग, कई स्टोरेज स्पेस और ज़्यादा फीचर्स के लिए मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं.


