Monday, February 23, 2026

Isuzu India ने अपने एक अन्य पिक-अप ट्रक Isuzu D-Max Hi-Lander को भी नए अपडेट्स के साथ बाजार में उतारा है.

Share

कार निर्माता कंपनी Isuzu India ने साल 2026 के लिए अपने पिक-अप ट्रक Isuzu D-Max V-Cross को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है, जिसके साथ ही कंपनी ने अपने एक अन्य पिक-अप ट्रक Isuzu D-Max Hi-Lander को भी नए अपडेट्स के साथ बाजार में उतारा है.

Isuzu V-Cross के ज़्यादा बेसिक वर्जन के तौर पर लॉन्च हुई नई Hi-Lander अब फीचर्स के मामले में कापी आगे जाती हुई दिखती है, और पहली बार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. कीमत की बात करें तो नई Hi-Lander को 21.05 लाख रुपये से Rs 23.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं.

2026 Isuzu D-Max Hi-Lander

2026 Isuzu D-Max Hi-Lander का इंजन
मैकेनिकल्स की बात करें तो इसमें किया गया, सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसके साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है. Isuzu ने असल में पुराने V-Cross के 4×2 AT ऑप्शन को Hi-Lander में ट्रांसफर कर दिया है, जिसमें पहले वाला अब सिर्फ़ 4×4 है.

इंजन की बात करें तो इसमें वही पुराना 1.9-लीटर डीज़ल इंजन अभी भी इस्तेमाल किया जा रहा है. यह इंजन 161 bhp की पावर और 360 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है, और अब नई V-Cross की तरह इसमें भी आइडल स्टॉप स्टार्ट सिस्टम का फीचर दिया गया है. पहले की तरह खरीदार अभी भी Hi-Lander को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ले सकते हैं.

2026 Isuzu D-Max Hi-Lander

2026 Isuzu D-Max Hi-Lander के फीचर्स
फीचर्स अपडेट की बात करें तो, नई Hi-Lander में अब बेस V-Cross जैसे फीचर मिलते हैं. नए फीचर्स के तौर पर इसमें इंटीग्रेटेड DRL के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप (V-Cross जैसा), LED टेल लैंप, क्रूज कंट्रोल (सिर्फ AT), Android Auto और Apple CarPlay के साथ 7.0-इंच टचस्क्रीन, इलेक्ट्रिक एडजस्ट और फोल्डिंग विंग मिरर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और रिमोट सेंट्रल लॉकिंग मिलते हैं.

2026 Isuzu D-Max Hi-Lander के सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स के तौर नए D-Max Hi-Lander में अब आपको रिवर्स कैमरा (सिर्फ़ AT), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर पॉइंट, हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल मिलता है. पहले की तरह ही, Hi-Lander में स्टैंडर्ड तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग मिलते हैं.

Read more

Local News