Tuesday, June 2, 2026

 IPL ट्रॉफी जीतने के दूसरे ही दिन मंगलवार को विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन आश्रम पहुंच गए

Share

 IPL ट्रॉफी जीतने के दूसरे ही दिन मंगलवार को विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन आश्रम पहुंच गए. जहां उन्होंने आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया. इस दौरान दोनों ने मीडिया से दूरी बना रखी. इस के बावजूद विराट और अनुष्का की आश्रम की तरफ जाते हुए एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें दोनों को नंगे पैर देखा जा सकता है.

बता दें कि विराट और अनुष्का अक्सर संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए आते रहते हैं. ये उनकी प्रेमानंद जी महाराज से सातवीं मुलाकात थी. गुरु संत प्रेमानंद महाराज से दोनों स्टार्स की पहली मुलाकात 4 जनवरी 2023 को श्री राधा हित केली कुंज आश्रम में हुई थी.

फाइनल में RCB ने गुजरात को हराया
बता दें कि IPL 2026 के फाइनल में विराट कोहली की टीम RCB ने 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन को 5 विकेट से मात दी थी. मैच में विराट कोहली ने 42 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत टीम ने 156 रनों का लक्ष्य को दो ओवर शेष रहते हासिल कर लिया.

RCB की ओर से गेंदबाजी में रसिख सलाम डार चमके, जिन्होंने तीन विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए. इससे पहले RCB की शानदार गेंदबाजी की बदौलत गुजरात फाइनल में 8 विकेट खोकर सिर्फ 155 रन ही बना सकी. जिससे आरसीबी को मैच जीतने और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने में मदद मिली.

Read more

Local News