Sunday, March 29, 2026

IPL 2026 के पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने सनराइजर्स हैदराबाद पर बड़ी जीत दर्ज की.

Share

 डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने IPL 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 6 विकेट से मैच जीता. 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, RCB ने केवल 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

विराट कोहली (69* रन) और देवदत्त पडिक्कल (61 रन) ने अपनी अर्धशतकीय पारियों से प्रभावित किया. सनराइजर्स के गेंदबाजों में, डेविड पेन ने 2 विकेट लिए, जबकि उनादकट और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट लिया.

सॉल्ट फेल तो पडिक्कल का पलटवार
202 जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स को दूसरे ओवर में ही सफलता मिल गई थी. जयदेव उनादकट ने ओपनर सॉल्ट (8) को आउट कर दिया. इसके साथ ही, RCB ने 9 रनों के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया. हालांकि, वन-डाउन पर आए देवदत्त पडिक्कल ने पलटवार किया. उन्होंने तेज पारी खेलकर मैच का रुख RCB के पक्ष में मोड़ दिया. जिसकी वजह से RCB ने 6 ओवर में 76 रन बना लिए. इसी क्रम में, उन्होंने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

पडिक्कल 8.4वें ओवर में हर्ष दुबे का शिकार बने. इसके साथ ही, दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में बनी 101 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. इसके बाद विराट ने कप्तान पाटीदार के साथ साझेदारी की. पाटीदार ने भी तेजी से रन बनाए. हालांकि, हर्ष ने एक बार फिर सनराजर्स को सफलता दिलाई. उन्होंने 12.2वें ओवर में पाटीदार को आउट कर दिया. जिसके साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में बनी 53 रनों की साझेदारी पर विराम लग गया. उनके बाद आए जितेश शर्मा (0) अगली ही गेंद पर बिना खाता खोले (डक पर) आउट हो गए.

विराट का फिनिशिंग टच
जितेश के आउट होने के बाद, विराट ने टिम डेविड के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. उनके साथ मिलकर, उन्होंने टीम को जीत की ओर अग्रसर किया. इसी क्रम में, विराट ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही, RCB 15 ओवर में 185-4 के स्कोर पर पहुंच गई. जीत के लिए 30 गेंदों में 17 रनों की जरूरत थी, और विराट ने लगातार चार गेंदों पर 6, 4, 4, 4 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया. इसके साथ आरसीबी IPL में 200 प्लस रनों का टारगेट सबसे कम ओवरों में हासिल करने वाली टीम बन गई.

  • 15.4 – RCB बनाम SRH – बैंगलोर, 2026*
  • 15.5 – RR बनाम GT – जयपुर, 2025
  • 16.0 – RCB बनाम GT – अहमदाबाद, 2024
  • 16.3 – MI बनाम RCB – वानखेड़े, 2023
  • 17.3 – DC बनाम GL – दिल्ली, 2017

SRH के खिलाफ विराट कोहली की पिछली पाँच पारियाँ

100 रन (63 गेंदें)

42 रन (20 गेंदें)

51 रन (43 गेंदें)

43 रन (25 गेंदें)

69* रन (38 गेंदें) – इस मैच में

ईशान की पारी गई बेकार
इससे पहले, सनराइजर्स ने पहले बैटिंग करते हुए, पूर 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. कप्तान ईशान किशन (80 रन) ने अपनी हाफ-सेंचुरी से सबको प्रभावित किया. अनिकेत वर्मा (43 रन, 18 गेंदें) ने भी शानदार प्रदर्शन किया. RCB के बॉलरों में, जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट लिया.

Read more

Local News