पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 3 विकेट से हार मिली, जबकि मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मैच में RCB के हाथों 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब आज का मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी दावेदारी को और ज्यादा मजबूत करके की कोशिश करेगा. जबकि मुंबई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.
अंक तालिका में पंजाब किंग्से 11 मैच में 6 जीत और 4 हार के साथ 13 पॉइंट्स लेकर चौथे स्थान पर है. जबकि मुंबई उतने ही मैच में केवल तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है.
टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत करने वाली पंजाब की टीम को लगातार 4 मैच हारने का जोरदार झटका लगा है. प्लेऑफ के लिहाज से आज का मैच पंजाब के लिए बहुत अहम है. अर्शदीप सिंह की अगुवाई में टीम के पेस अटैक ने सभी 10 टीमों में सबसे खराब प्रदर्शन किया है. लॉकी फर्ग्यूसन और बेन ड्वार्शियस जैसे बदलावों के बावजूद, टीम अपनी लय हासिल नहीं कर पाई है.
मुंबई ने भी इस सीजन अपनी शुरुआत जीत के साथ की थी. लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार 4 हार का सामना करना पड़ा. जिसकी वजह से IPL 2026 की सबसे मजबूत टीम सबसे कमजोर टीम साबित होने लगी. इसकी सबसे बड़ी वजह टीम के बड़े खिलाड़ियों का फॉर्म में ना होना है. जैसे कि सूर्या, तलक और बुमराह इस सीजन सुपर फ्लॉप साबित हुए हैं.
PBKS vs MI हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिनमें से पंजाब किंग्स ने 17 मैच जीते हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस ने इन मैचों में से कुल 18 मैच जीते हैं. इसके अलावा, IPL 2026 सीजन में इन दोनों टीमों के बीच एक मैच हो चुका है, जिसमें पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी.
PBKS vs MI पिच रिपोर्ट
धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को देश के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में से एक माना जाता है. यहां की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, जिससे यहां अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं. पिच पर एक जैसा उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने में मदद मिलती है.
PBKS vs MI वेदर रिपोर्ट
धर्मशाला में आज दिन के समय तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. रात में चलने वाली तेज ठंडी हवाएं खिलाड़ियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती हैं. AccuWeather के अनुसार, मैच के दिन बारिश होने की भी संभावना है. दिन के समय बारिश होने की संभावना 40 से 50 प्रतिशत है. टॉस से पहले बारिश होने की संभावना 47 प्रतिशत है. अगर जोरदार बारिश होती है, तो मैदान गीला हो सकता है, जिससे मैच में रुकावट आ सकती है. हालांकि, शाम 7 बजे के बाद बारिश का खतरा कम हो जाता है, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि मौसम कब बदल जाए.
PBKS vs MI संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युवराज, चाहर्या ठाकुर.
इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह
मुंबई इंडियंस: रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर और जसप्रीत बुमराह.
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा


