इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 16वें मैच में आज (10 अप्रैल) दो बेहतरीन फॉर्म में चल रही टीमें – राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मैच में एक टीम दूसरी टीम की जीत की लय पर ब्रेक लगाने की कोशिश करेगी.
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक अपने तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस को हराया है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई के खिलाफ लगातार दो जीत के बाद इस मुकाबले में उतर रही है.
दोनों टीमों की गेंदबाजी लाइनअप शानदार है
दोनों टीमों के पास जबरदस्त बैटिंग लाइन-अप है, हालांकि रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान की गेंदबाजी थोड़ी ज्यादा संतुलित नजर आ रही है. दोनों टीमों के तेज गेंदबाज नई गेंद से उतने ही खतरनाक हैं. बेंगलुरु की गेंदबाजी की कमान जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार के हाथों में है, जबकि राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से शुरुआत करेंगे.
वैभव सूर्यवंशी पर होगी सबकी नजर
इस मैच का एक अहम मुकाबला यह होगा कि बेंगलुरु, राजस्थान की आक्रामक ओपनिंग जोड़ी – यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी – का सामना कैसे करती है. ये दोनों ही खिलाड़ी इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं. इस बार वैभव का सामना स्विंग के किंग भुवनेश्वर कुमार से होगा. जो आईपीएल के में ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. इस मैच से पहले वैभव ने बुमराह का समाना किया था. जहां वो बुमराह के एक ही ओवर में दो छक्का जड़कर सबको हैरान कर दिया था.
RR vs RCB हेड टू हेड
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं. जिसमें RCB को राजस्थान पर 17-14 की मामूली बढ़त हासिल है. जबकि तीन मैच में कोई नतीज नहीं निकल सका था. 2023 के बाद से दोनों टीमों के बीच हुए 6 मुकाबलों में से चार में RCB ने जीत दर्ज की है.
दोनों टीमों का स्क्वाड
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान। मंगेश यादव, सात्विक देसवाल.


