Wednesday, April 15, 2026

IPL 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा.

Share

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 23वें मैच में आज (15 अप्रैल) डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा. ये मैच बेंगलुरु को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

RCB पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर 57 रनों की बड़ी जीत के बाद इस मैच में उतर रहा है, जबकि LSG अपने ही मैदान पर गुजरात टाइटन्स से हार गया था. अंक तालिका में आरसीबी 4 मैच में तीन जीत के साथ तीसरे स्थान पर है और अगर वो LSG के खिलाफ मैच जीत जाते हैं तो फिर वो टॉप टू में पहुंच जाएंगे. वहीं LSG चार में दो जीत साथ सातवें स्थान पर है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की सबसे बड़ी प्राबलम ये है कि उनके विदेशी खिलाड़ी खासकर मार्श, मार्कराम और निकोलस पूरन अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं. लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ियों ने भी उन्हें खुश होने के मौके दिए हैं जिनसे इसकी उम्मीद नहीं थी, जैसे कि मुकुल चौधरी. और कागज पर, वे अब भी इतने मजबूत हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं कर पाएगी. मिचेल मार्श अब तक (75 रन; औसत: 18.75) और निकोलस पूरन (41 रन; औसत: 10.25) रन ही बना सके हैं.

वहीं लखनऊ की गेंदबाजी काफी ज्यादा मजबूत है, जिसकी अगुवाई मोहम्मद शमी कर रहे हैं. LSG के हेड ऑफ क्रिकेट, टॉम मूडी ने यह साफ कर दिया कि मयंक यादव और मोहसिन खान, दोनों ही पूरी तरह से फिट होने के काफी करीब हैं और RCB के खिलाफ होने वाले मैच तक उपलब्ध हो सकते हैं. इससे टीम की ताकत और भी बढ़ जाएगी. इसके अलावा इस टीम में आवेश खान, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी जैस गेंदबाज भी हैं.

वहीं दूसरी ओर आरसीबी की टीम भी काफी मजबूत नजर आरही है. उनकी बल्लेबाजी में काफी ज्यादा दमखम है. जो हमने पिछले मैचों में देखा है. विराट कोहली बल्लेबाजी लाइनअप में एंकरिंग का रोल निभाते हैं तो बाकी बल्लेबाज तेज खेलने पर फोकस करते हैं. इस टीम का ध्यान गेंदबाजी पर ज्यादा केंद्रित होगा. इस सीजन में RCB का इकॉनमी रेट दूसरा सबसे खराब है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद सबसे ज्यादा है. खास तौर पर, भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर, उनकी डेथ ओवरों की गेंदबाजी औसत से काफी नीचे रही है, जिसमें हर ओवर में औसतन 12.75 रन खर्च हुए हैं.

RCB vs LSG: हेड टू हेड
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी है, उसने चार मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को सिर्फ दो जीत मिली हैं. पिछली बार जब IPL के 2025 सीजन में ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तो RCB ने छह विकेट से आसान जीत हासिल की थी, जिससे हाल के मैचों में उसका दबदबा और भी मजबूत हुआ. पिछले चार सालों में, 2022 से अब तक, RCB और LSG IPL में छह बार आमने-सामने आए हैं. इनमें से RCB ने 4 मैच जीते हैं, जबकि LSG को दो मैचों में जीत मिली है.

RCB vs LSG: संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे/एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, अवेश खान/मोहसिन खान, दिगवेश सिंह राठी, प्रिंस यादव/मयंक यादव.

इम्पैक्ट प्लेयर: मिशेल मार्श

रॉयल चैलंजर बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जैकब डफी/जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा.

Read more

Local News