इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रविवार 29 मार्च को वानखेड़े में खेला गया.क्योंकि मुंबई ने रोहित शर्मा के 78 और रिकेल्टन के 81 रनों की बदौलत 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया.
MI vs KKR मैच में बने कई रिकॉर्ड
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की. जिसमें सबसे बड़ी उपलब्धि ये रही कि मुंबई 13 साल बाद आईपीएल के किसी सीजन में अपने पहले मैच में जीत दर्ज की. उन्होंने 2012 के सीजन में अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी.
इसके अलावा ये मुंबई के आईपीएल में सबसे बड़ा चेस भी है. इससे पहले उन्होंने 2021 में दिल्ली में CSK के खिलाफ 219 रन चेस किया था. खास बात ये है कि आईपीएल में ये वानखेड़े स्टेडियम का भी सबसे बड़ा सफल चेस है. इससे पहले इस स्टेडियम में 2023 में 213 रन सबसे बड़ा सफल चेस था.
मुंबई IPL में 200 प्लस रन का लक्ष्य सबसे ज्यादा बार सफलतापूर्वक हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई. उन्होंने 6 बार ये कारनामा किया है. जबकि पंजाब ये कारना 8 बार करके पहले स्थान पर है. वहीं राजस्थान, हैदराबाद और आरसीबी ने 4-4 बार 200 प्लस रन चेस किए हैं.
हार्दिक पांड्या की ये टीम IPL में किसी एक मैदान (वानखेड़े) पर किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 11 मैच जीतने वाली टीम बन गई है.
मुंबई इंडियंस IPL में केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली भी टीम बन गई. उन्होंने अब तक केकेआर के खिलाफ 36 मैच में से 25 मैच जीत चुके हैं. वहीं दूसरे नंबर पर सीएसके है, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 35 मैच में से 21 में जीत दर्ज की है.
मुंबई ने आईपीएल के इतिहास का छठा सबसे बड़ा सफल चेस किया है. सबसे बड़ा सफल चेस पंजाब के नाम है. उन्होंने केकेआर के खिलाफ 2024 में 262 रन चेस करके ये रिकॉर्ड बनाया था. नीचे आप IPL में लक्ष्य का सफलतापूर्वक चेस किए गए सबसे ज्यादा रनों की लिस्ट देख सकते हें.
262 – PBKS बनाम KKR, कोलकाता, 2024
246 – SRH बनाम PBKS, हैदराबाद, 2025
228 – RCB बनाम LSG, लखनऊ, 2025
224 – RR बनाम PBKS, शारजाह, 2020
224 – RR बनाम KKR, कोलकाता, 2024
221 – MI बनाम KKR, वानखेड़े, 2026*
रोहित शर्मा ने मैच में 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. जो की IPL में उनका सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले, उनका सबसे तेज अर्धशतक 25 गेंदों में आया था, जो उन्होंने 2015 के फाइनल में ईडन गार्डन्स में CSK के खिलाफ बनाया था.


