Sunday, April 26, 2026

iPhone 18 Pro Max के लीक में सबसे ज्यादा ध्यान डाइनेमिक आइलैंड के पतले होने और मोटे कैमरा मॉड्यूल पर जा रहा है.

Share

एप्पल डिवाइस यूज़ करने वाले यूज़र्स के लिए नए आईफोन का इंतजार हमेशा खास होता है. इस साल यूज़र्स को आईफोन की अगली सीरीज यानी iPhone 18 Series का इंतजार है. नई आईफोन सीरीज के बारे में लगातार कुछ न कुछ नई बातें सामने आ रही है. इस बार iPhone 18 Series के टॉप मॉडल यानी iPhone 18 Pro Max की डिटेल्स लीक हुई है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

दरअसल, हाल ही में इस पोन के डमी यूनिट्स लीक हुए हैं, जिनसे कैमरा और डिज़ाइन में होने वाले बदलावों का अंदाजा लगाया रहा है. Max Tech नाम के एक यूट्यूब चैनल ने इन डमी यूनिट्स को दिखाया है. इन डमी यूनिट्स में सबसे बड़ा बदलाव आईफोन 18 प्रो मैक्स के डायनमिक आईलैंड में देखने को मिल रहा है. लीक्स के मुताबिक, इस बार एप्पल अपने आईफोन के डायनमिक आईलैंड का साइज़ करीब 25% कम रही है.

इसका मतलब है कि अभी iPhone 17 Pro Max में मिलने वाले डायनमिक आईलैंड का साइज़ 15mm है वो iPhone 18 Pro Max में और भी छोटा हो सकता है. इसका मतलब है कि एप्पल अभी भी पंच-होल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं कर रही है. ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि एप्पल iPhone 20 से पंच-होल कटआउट डिस्प्ले पेश कर सकती है, जब कंपनी अपनी 20वीं एनिवर्सरी मनाएगी.

कैमरा मॉड्यूल की मोटाई

iPhone 18 Series की लीक डमी यूनिट और रिपोर्ट के मुताबिक, कैमरा मॉड्यूल की मोटाई भी बढ़ सकती है. iPhone 17 Pro Max में यह 11.23mm थी, जो iPhone 18 Pro Max में 11.54mm तक पहुंच सकती है. अगर लेंस को भी जोड़ दें तो यह 13.77mm तक हो सकती है. इससे साफ पता चलता है कि एप्पल इस बार बड़े सेंसर इस्तेमाल करने जा रही है. बड़े सेंसर का मतलब है कि फोटो और वीडियो क्वालिटी में काफी सुधार हो सकता है. खासतौर पर ऑप्टिकल ज़ूम को 5x तक बढ़ाया जा सकता है, जो काफी पावरफुल होगा.

iPhone 17 Pro Max में एप्पल ने 1/1.28 इंच का सेंसर दिया था, जो Vivo X200 Ultra में भी इस्तेमाल होता है. अब iPhone 18 Pro Max में यह सेंसर और बड़ा हो सकता है. बड़े सेंसर के कारण फोन की लंबाई और मोटाई भी थोड़ी बढ़ सकती है. साथ ही बैटरी क्षमता बढ़ाने की भी संभावना है, ताकि ज्यादा पावरफुल कैमरा भी आसानी से चल सके.

ये सभी बदलाव अभी सिर्फ लीक और डमी यूनिट्स पर आधारित हैं. एप्पल की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. हालांकि, हर साल की तरह इस बार भी कैमरा अपग्रेड ही सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, क्योंकि ज्यादातर यूज़र्स आईफोन को बेहतरीन कैमरा के लिए ही पसंद करते हैं

Read more

Local News