इंस्टाग्राम ने कंटेंट डिस्कवरी को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. अब यूज़र्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले किसी भी रील या फोटो के साथ अधिकतम 5 हैशटैग्स ही यूज़ कर पाएंगे. अभी तक मेटा की इस फोटो शेयरिंग कंपनी इंस्टाग्राम ने पोस्ट के लिए हैशटैग्स की संख्या अधिकतम 30 थी. इस कारण यूज़र्स अपने हर पोस्ट के लिए बहुत सारे हैशटैग्स का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, लेकिन अब वो ऐसा नहीं कर पाएंगे.
इंस्टाग्राम ने नई घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि अब हैशटैग्स की संख्या सीमित कर दी गई है. अब तक जहां यूज़र्स अपने किसी भी पोस्ट या रील्स के लिए 30 हैशटैग्स जोड़ सकते थे, लेकिन इस संख्या को कम करके सिर्फ 5 कर दिया गया है. अब यूज़र्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने वाले किसी भी रील्स या फोटो के साथ ज्यादा से ज्यादा 5 हैशटैग्स ही लिख पाएंगे.
Instagram ने यह जानकारी अपने Creators अकाउंट के ज़रिए दी. कंपनी के मुताबिक, कम लेकिन सटीक और कंटेंट से जुड़े हैशटैग्स इस्तेमाल करने से न सिर्फ पोस्ट की परफॉर्मेंस बेहतर होती है, बल्कि यूज़र्स का एक्सपीरियंस भी सुधरता है
Creators अकाउंट के ज़रिए इंस्टाग्राम ने साफ कहा, “हमने पाया है कि ज्यादा जनरिक हैशटैग्स की बजाय 5 तक टारगेटेड हैशटैग्स यूज़ करने से कंटेंट की परफॉर्मेंस और लोगों का एक्सपीरियंस दोनों बेहतर होता है.”
कंपनी चाहती है कि क्रिएटर्स सोच-समझकर हैशटैग्स चुनें. मसलन, अगर कोई ब्यूटी क्रिएटर है तो उसे ब्यूटी से जुड़े हैशटैग्स लगाने चाहिए, न कि #reels या #explore जैसे आम और भीड़ वाले हैशटैग.
Generic Hashtags क्यों बन रहे हैं नुकसानदेह: इंस्टाग्राम के मुताबिक, #reels, #explore जैसे हैशटैग्स असल में एक्सप्लोर फीड में पहुंचने में मदद नहीं करते. उल्टा, ये कंटेंट की रीच को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.
पहले से चल रही थी टेस्टिंग: इससे पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इंस्टाग्राम 3 हैशटैग्स की लिमिट टेस्ट कर रहा है. कुछ यूज़र्स को हैशटैग्स डालते वक्त नोटिफिकेशन भी दिखा था कि सिर्फ अधिकतम 3 हैशटैग्स की इजाज़त है.
Adam Mosseri का बड़ा बयान: इंस्टाग्राम हेड Adam Mosseri पहले ही साफ कर चुके हैं कि हैशटैग्स अब रीच का मेन फैक्टर नहीं हैं. उनके मुताबिक, इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म अब कंटेंट क्वालिटी और यूज़र इंटरेस्ट पर ज्यादा फोकस करता है


