India Champions Trophy Squad Highlights: मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। शुभमन गिल टूर्नामेंट के लिए टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है, जोकि लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। कुलदीप यादव भी वापसी करने में सफल रहे हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंटमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिसमें मेजबान पाकिस्तान को छोड़कर सभी 7 टीमों ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। मुख्य चयनकर्ता ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा।
India Champions Trophy Squad Live: बुमराह की फिटनेस पर सवाल
India Champions Trophy Squad Live: स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। हालांकि वह इस समय फिट नहीं हैं और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा है कि वो जसप्रीत बुमराह की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं और फरवरी की शुरुआत में बीसीसीआई की मेडिकल टीम से उनकी स्थिति के बारे में पता चलेगा।
India Champions Trophy Squad Live: यशस्वी जायसवाल को मिला मौका
India Champions Trophy Squad Live: स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भारत के लिए टी20 और टेस्ट में खेलने के बाद वनडे में भी खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें पहली बार वनडे फॉर्मेट के लिए टीम में चुना गया है।
India Champions Trophy Squad Live: मोहम्मद शमी और कुलदीप ने की वापसी
India Champions Trophy Squad Live: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी करीब 14 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी करने में कामयाब हुए। स्पिनर कुलदीप यादव भी तीन महीन के ब्रेक के बाद टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए।
India Champions Trophy Squad Live: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
India Champions Trophy Squad Live: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्तान), राहुल, श्रेयस, हार्दिक, अक्षर पटेल, सुंदर, कुलदीप यादव, बुमराह, शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेज
India Champions Trophy Squad Live: खत्म हुई मीटिंग
India Champions Trophy Squad Live: चयनकर्ताओं और कप्तान रोहित के बीच चयन को लेकर चल रही मीटिंग खत्म हो गई है, कुछ देर में दोनों प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आने वाले हैं।
India Champions Trophy Squad Live: फैंस का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म
India Champions Trophy Squad Live: अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों के नामों पर चर्चा कर रही है। मीटिंग उम्मीद से ज्यादा लंबी चल रही है। करीब 12 बजे के आस-पास प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी, लेकिन इसमें देरी हो रही है। हालांकि कुछ देर में रोहित-अगरकर पीसी में नजर आ सकते हैं।
India Champions Trophy Squad Live: मीटिंग लंबी चल रही है
India Champions Trophy Squad Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले रोहित शर्मा और अजीत अगरकर बीसीसीआई अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। यह मीटिंग काफी लंबी चल रही है, जिस वजह से अभी तक स्क्वॉड का ऐलान नहीं हो पाया है।
India Champions Trophy Squad Live: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर निगाहें
India Champions Trophy Squad Live: उम्मीद है कि बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में चुना जाएगा, मगर उनकी फिटनेस पर हर किसी की नजर रहेगी। भारत के पास 12 फरवरी तक स्क्वॉड में बदलाव करने का मौका होगा। हालांकि अगर बुमराह चोटिल होते हैं तो यह भारत के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।



