ICC Women’s T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण आज (12 जून) रात से इंग्लैंड की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है. ओपनिंग मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे से शुरू होगा.
![]()
ये टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा, क्योंकि पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में 12 टीमें भाग ले रही हैं. 2009 में उद्घाटन संस्करण के बाद दूसरी बार आईसीसी का ये बड़ा इवेंट इंग्लैंड में हो रहा है. उस समय इंग्लैंड ने चार्लोट एडवर्ड्स के नेतृत्व में ट्रॉफी जीती, जो अब राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में काम कर रही हैं.
मौजूदा चैंपियन
न्यूजीलैंड की टीम मौजूदा चैंपियन है. उन्होंने 2024 में संयुक्त अरब अमीरात में साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला महिला टी20 विश्व कप खिताब जीता था.
सबसे सफल टीम
इंग्लैंड ने 2009 में उद्घाटन संस्करण जीता था, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में अपना एकमात्र खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम बनी हुई है, जिसने छह बार खिताब जीता है. वहीं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को अभी अपनी पहली टी20 ट्राफी की तलाश है.
टूर्नामेंट में क्वालीफाई का क्राइटेरिया
इंग्लैंड टूर्नामेंट का मेजबान होने की वजह से टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए योग्य हो गया. जबकि ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज ने आईसीसी रैंकिंग की वजह से सीधे वर्ल्ड कप में क्वालीफाई कर लिया. वहीं बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड ने क्वालीफायर के माध्यम से टूर्नामेंट में अपना स्थान पक्का किया.
12 टीमें दो ग्रुप
महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें भाग ले रही है. जिनको छह-छह के दो समूहों में बांटा गया है. ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका हैं, जबकि ग्रुप B में इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज की टीमें हैं.
रोड टू फाइनल
टूर्नामेंट राउंड रॉबिन रूप में खेला जाएगा, यानी की हर एक टीम अपने अपने ग्रुप की हर टीम से एक-एक मैच खेलेगी. उसके बाद हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जिसकी विजेता टीम 5 जुलाई को फाइनल में आमने सामने होंगी.
महिला टी20 वर्ल्ड कप के स्टेडियम
टूर्नामेंट के 33 मैच इंग्लैंड के सात स्टेडियम में खेले जाएंगे. वे ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर), हेडिंग्ले (लीड्स), एजबेस्टन (बर्मिंघम), ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल), हैम्पशायर बाउल (साउथेम्प्टन), द ओवल (लंदन) और लॉर्ड्स (लंदन) हैं. सेमीफाइनल 30 जून और 2 जुलाई को ओवल में होंगे, जबकि फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा.
महिला टी20 विश्व कप कहां देखें?
दुनिया भर के प्रशंसक विभिन्न टीवी और डिजिटल प्रसारकों के माध्यम से आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 देख सकते हैं. भारत में टूर्नामेंट को स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा, जबकि मैच की लाइ स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.

भारतीय टीम का शेड्यूल
टूर्नामेंट के इंग्लैंड में होने की वजह से भारतीय फैंस के मैच के समय का भी ध्यान रखा गया है. क्योंकि कुछ मैच भारतीय समय के अनुसार रात में 11 बजे शुरू होंगे, लेकिन भारत के ग्रुप मैच शाम 7 बचे ही शुरू होंगे. भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. उसके बाद वो 17 जून को निदरलैंड से, 21 जून को साउथ अफ्रीका से, 25 जून को बांग्लादेश से और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी.
रिकॉर्ड इनामी राशि
ICC ने टूर्नामेंट के लिए 87,64,615 अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड पुरस्कार पूल की घोषणा की है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 82 करोड़ रुपये के बराबर है. ये इनामी राशि पिछले संस्करण से 10 प्रतिशत अधिक है. नीचे देख सकते हैं की किस टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी?
चैंपियन: 23,40,000 डॉलर ( लगभग 22 करोड़ 31 लाख रुपये)
उपविजेता: 11,70,000 डॉलर ( लगभग 11 करोड़ 15 लाख रुपये)
सेमीफाइनलिस्ट: 6,75,000 डॉलर (6 करोड़ 43 लाख रुपये)
ग्रुप-स्टेज की विजेता टीम: 31,154 डॉलर (29 लाख 70 हजार रुपये)
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 12 टीमों को 247,500 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2 करोड़ 35 लाख रुपये) के न्यूनतम भुगतान की गारंटी दी गई है.
टूर्नामेंट की सभी 12 टीमें और उनका स्क्वाड
- भारत
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव. - ऑस्ट्रेलिया
सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), निकोला केरी, एशले गार्डनर, किम गर्थ, लुसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम. - बांग्लादेश
निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्टोरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, ताज नेहर. - नीदरलैंड
बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलिन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, आइरिस ज्विलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिजके, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टर्रे कालिस - पाकिस्तान
फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब - दक्षिण अफ्रीका
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मारिज़ैन कप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन, डेन वैन निएर्कर्क. - इंग्लैंड
नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, दानी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इस्सी वोंग, डैनी व्याट-हॉज - आयरलैंड
गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डाल्ज़ेल, जॉर्जीना डेम्पसी, एमी हंटर, अर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, रेबेका स्टोकेल, एलिस टेक्टर - न्यूजीलैंड
मेली केर (कप्तान), सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस, जेस केर, रोज़मेरी मायर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इज़ी शार्प, ली ताहुहु. - स्कॉटलैंड
कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियानाज चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेला, कैथरीन फ्रेजर, किर्स्टी गॉर्डन, आइल्सा लिस्टर, मैसी मैसीरा, अबताहा मकसूद, मेगन मैककॉल, राचेल स्लेटर, पिप्पा स्प्राउल. - श्रीलंका
चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, विश्मी गुणरथने, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, नीलाक्षिका सिल्वा, कवीशा दिलहारी, हंसिमा करुणारथने, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंदिका दासनायका, निमाशा मदुशानी, चेतना विमुक्ति, काव्या कविंदी, मल्की मदारा, मिताली अयोध्या. - वेस्टइंडीज
हेले मैथ्यूज (कप्तान), चिनेले हेनरी, डींड्रा डोटिन, स्टैफनी टेलर, एफी फ्लेचर, आलिया अल्लेने, शेमाइन कैंपबेल, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, जैनिलिया ग्लासगो, जहजारा क्लैक्सटन, कियाना जोसेफ, जैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, शॉनिशा हेक्टर.


