Friday, May 22, 2026

Honda Cars ने नई Honda ZR-V SUV का भी खुलासा किया है.

Share

Honda Cars India ने नई 2026 Honda City Facelift के साथ अपनी बिल्कुल नई Honda ZR-V SUV का भी खुलासा किया है. इस एसयूवी को आने वाले हफ्तों में भारत में लॉन्च किया जाएगा. Honda ZR-V भारत में कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में सिर्फ़ दूसरी SUV है, जो Hyundai Creta को टक्कर देने वाली Honda Elevate से कुछ पायदान ऊपर है.

खास बात यह है कि ऐसा पहली बार है जब Honda Cars ने भारत में एक हाइब्रिड SUV को पेश किया है. इस एसयूवी को कुल चार कलर ऑप्शन्स – व्हाइट, ग्रे और ब्लैक कलर के दो अलग-अलग शेड्स में उतारा है. इस SUV की प्री-बुकिंग आज से शुरू की गई है, और इसकी डिलीवरी जुलाई के दूसरे हिस्से में शुरू होगी. इस एसयूवी को जापान से पूरी तरह से बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के तौर पर आयात किया जाएगा. Honda ने नई ZR-V के भारत में डेब्यू के समय यह घोषणा की.

Honda ZR-V का आकार
नई Honda ZR-V के आकार की बात करें तो Honda के इंडिया पोर्टफोलियो की सबसे बड़ी कार होने वाली है. इस कार की लंबाई 4,657 mm, चौड़ाई 1,840 mm और ऊंचाई 1,621 mm रखी गई है. नई ZR-V साइज़ के मामले में Hyundai Tucson के ज़्यादा करीब है, बजाय Skoda Kodiaq और Volkswagen Tayron जैसी गाड़ियों के जिनसे इसका मुकाबला होगा.

Honda ZR-V का हाइब्रिड पावरट्रेन
कार में मिलने वाले Honda ZR-V में 2.0-लीटर, डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है. यह सेटअप कुल मिलाकर 181 bhp की पावर और 315 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है, जिससे यह 0-100 kmph की स्पीड 7.9 सेकंड में पकड़ सकती है, और Honda ZR-V की टॉप स्पीड 173 kmph दावा की गई है.

Honda ZR-V का इंटीरियर और फीचर्स
नई ZR-V के केबिन की बात करें तो इसमें आपको ऑल-ब्लैक इंटीरियर कलर स्कीम और साफ़-सुथरा, समझदारी से बना डैशबोर्ड मिलता है. इंडिया-स्पेक Honda ZR-V में कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ लेदर अपहोल्स्ट्री, सॉफ्ट-टच मटीरियल और मेटैलिक एक्सेंट हैं. कार के डैशबोर्ड पर एक फ्रीस्टैंडिंग 9.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, और गियर सिलेक्टर बटन फ्लोटिंग सेंटर कंसोल पर मिलता है.

Honda ZR-V के अंदर मौजूद इक्विपमेंट्स की बात करें तो, इसमें डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम, ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फ़ंक्शन वाली पावर्ड फ्रंट सीटें और 10-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले शामिल हैं.

Honda ZR-V के सेफ्टी फीचर्स
नई Honda ZR-V के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें कुल आठ एयरबैग दिए गए हैं, जिसमें एक नी एयरबैग भी मिलता है, और इसके ही इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी मिलता हैं, जैसे कि अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लो-स्पीड फॉलो, लेन कीप असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर आदि.

इसके अलावा, कार में चारों व्हील्स के लिए डिस्क ब्रेक, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर और लो-स्पीड इलेक्ट्रिक-ओनली ड्राइविंग के लिए अकूस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम भी शामिल हैं.

Honda ZR-V की कीमत
Honda Cars जून में Honda ZR-V की कीमतों की घोषणा कर सकती है, लेकिन हाइब्रिड SUV के सस्ते होने की उम्मीद कम है, क्योंकि यह पूरी तरह से इम्पोर्टेड यूनिट है. संभावना जताई जा रही है कि नई Honda ZR-V की कीमत 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज़्यादा होगी, जो इसे Skoda Kodiaq और Volkswagen Tayron R-Line जैसी बड़ी प्रीमियम SUV को टक्कर देगी.

Read more

Local News