Sunday, April 12, 2026

Himachal Cabinet Meeting: बजट सत्र की तिथियां तय करने के लिए राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज, 11 बजे होगी शुरू

Share

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक वीरवार को 11 बजे शुरू होगी। इसमें बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण का ड्राफ्ट तैयार करने पर भी चर्चा हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की तिथियां तय करने पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को फैसला होगा। सत्र मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है, जो महीने के अंत तक चलेगा। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे।

सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक वीरवार को 11 बजे शुरू होगी। इसमें बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण का ड्राफ्ट तैयार करने पर भी चर्चा हो सकती है। चिट्टा तस्करों पर कार्रवाई करने और नशे की रोकथाम पर भी कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक में कई अन्य निर्णय भी होंगे। स्कूल स्तर और कॉलेज स्तर पर अलग निदेशालयों के गठन पर भी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला हो सकता है। स्कूल स्तर पर एक और कॉलेज स्तर पर दूसरा निदेशालय खोलने की योजना है। वर्तमान में स्कूल स्तर पर दो निदेशालय हैं।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के तहत पहली से आठवीं और उच्च शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत नौवीं से बारहवीं व कॉलेज आते हैं। धर्मशाला में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भी इस बारे में चर्चा हुई थी। शिक्षा सचिव की ओर से प्रस्तुति दी गई थी। इस दौरान कुछ कमियों का हवाला देकर प्रस्ताव दोबारा से कैबिनेट की बैठक में लाने को कहा गया था। संभावित है कि वीरवार की बैठक में इस बारे में फैसला ले लिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बीते दिनों हमीरपुर दौरे के दौरान शिक्षा निदेशालयों के पुनर्गठन की घोषणा की थी।

Read more

Local News