गुमला: भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी के लिए निकली ‘सेवा यात्रा’ शनिवार को गुमला जिले पहुंची। छत्तीसगढ़ के रास्ते यात्रा के जारी प्रखंड के कमलपुर पहुंचने पर भाजपा की ओर से आयोजित ‘जनजातीय संवाद’ कार्यक्रम में यात्रियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई नेताओं ने सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया।
जनजातीय समाज के मुद्दों पर हुआ संवाद
‘जनजातीय संवाद’ के दौरान आदिवासी समाज के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों के बीच साझा की गई।
आयोजकों के मुताबिक, यात्रा का उद्देश्य सेवा और सामाजिक संवाद से जुड़े संदेश को विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाना है।
भाजपा के कई नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही और मुनेश्वर साहू, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत तथा जिला प्रभारी राकेश भास्कर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
जनजातीय संवाद कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस दौरान नेताओं और ग्रामीणों के बीच जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।
वडनगर से वाराणसी तक जारी है यात्रा
भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत यह यात्रा गुजरात के वडनगर से वाराणसी की ओर जा रही है। झारखंड में गुमला पहुंचने के दौरान इसे स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम से जोड़ा गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यात्रियों का स्वागत किया।
BHARATSUPERFASTNEWS
