Tuesday, March 17, 2026

Google ने Gmail यूज़र्स को बिना अकाउंट डिलीट किए ईमेल एड्रेस बदलने की सुविधा दी, जो धीरे-धीरे सभी के लिए रोलआउट होगी.

Share

अगर आप भी अपने पुराने जीमेल आईडी एड्रेस को पसंद नहीं करते है और सोचते हैं कि काश उसे बदल पाते तो अब वक्त आ गया है. गूगल ने अपने यूज़र्स के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए आप अपने पुराने गूगल अकाउंट को डिलीट किए बिना भी जीमेल का एड्रेस चेंज कर सकते हैं.

GOOGLE ने आखिरकार एक ऐसा फीचर देना शुरू कर दिया है, जिससे यूज़र्स अपना @gmail.com ईमेल एड्रेस बदले बिना अकाउंट डिलीट किए बदल सकते हैं. इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए नया अकाउंट बनाने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी. अब तक जीमेल इस्तेमाल करने वालों के लिए ईमेल आईडी बदलना लगभग नामुमकिन था.

अब आप बदल पाएंगे पुराने जीमेल एड्रेस

अगर किसी का यूज़रनेम बचपन में बनाया गया था या अब प्रोफेशनल नहीं लगता, तो एकमात्र रास्ता नया अकाउंट बनाना या पुराना अकाउंट हटाना ही था. हालांकि, जिन यूज़र्स का Google अकाउंट किसी थर्ड-पार्टी ईमेल से जुड़ा था, उन्हें पहले से यह सुविधा मिलती रही है. लेकिन @gmail.com यूज़र्स के लिए यह विकल्प पहली बार आया है.

गूगल ने यह फीचर पिछले साल के आखिर में धीरे-धीरे रोलआउट करना शुरू किया था. शुरुआत में यह सुविधा कुछ दूसरी भाषाओं में दिख रही थी, लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर इंग्लिश सपोर्ट पेज पर भी शामिल कर लिया गया है. हाल के हफ्तों में इसका रोलआउट तेज़ हुआ है और फिलहाल यह सुविधा भारत में कई यूज़र्स को दिखाई देने लगी है.

इस फीचर की खास बात यह है कि जीमेल एड्रेस बदलने के बाद भी आपका पुराना ईमेल पूरी तरह खत्म नहीं होगा. गूगल उसे एक एलियस के तौर पर रखेगा. इसका मतलब यह है कि अगर कोई आपको पुराने ईमेल पते पर मेल भेजता है, तो वह मेल भी उसी अकाउंट में नए ईमेल के साथ पहुंच जाएगा. इसका मतलब है कि आपका कोई मेल मिस नहीं होगा.

कैसे बदले अपना @gmail.com एड्रेस

  1. इसके लिए आप सबसे पहले अपने मोबाइल या डेक्सटॉप पर गूगल अकाउंट के माई अकाउंट सेक्शन में जाएं.
  2. उसके बाद Personal info पर क्लिक करें, जो आपके बाईं ओर मेनू में मिलेगा.
  3. ईमेल कार्ड पर टैप करें
  4. गूगल अकाउंट इमेल के अंदर Change your Google Account email address यानी गूगल अकाउंट इमेल एड्रेस बदलने का ऑप्शन मिलेगा.
  5. अब आप अपना नया यूज़रनेम डालें
  6. इमेल एड्रेस चेंज करें और कंफर्म करें.
  7. उसके बाद आपका पुराना ईमेल एड्रेस बदल जाएगा.

हालांकि, गूगल ने कुछ लिमिट्स भी तय की हैं. आप 12 महीनों में सिर्फ एक बार जीमेल एड्रेस बदल सकते हैं और कुल मिलाकर यह प्रक्रिया सिर्फ तीन बार ही की जा सकती है. इस कारण नया यूज़रनेम चुनते वक्त अच्छी तरह सोचने की सलाह दी गई है.

Gmail एड्रेस बदलने के बाद कुछ छोटे-मोटे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. जैसे जीमेल का बैकग्राउंड रीसेट हो सकता है या चैट टैब गायब दिखे. गूगल के मुताबिक यह सामान्य बात है और इन्हें बाद में दोबारा सेट किया जा सकता है. अगर आपके अकाउंट में अभी यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. गूगल का कहना है कि यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

Read more

Local News