Saturday, February 21, 2026

Google Pixel फोन्स में Call Recording फीचर अब यूरोप के कई देशों में शुरू हो गया है और फरवरी तक इसका विस्तार होगा.

Share

 गूगल अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स के लिए कॉल रिकॉर्डिंग फीचर को अब और भी ज्यादा देशों में रोलआउट कर रहा है. इस फीचर को पिछले साल कुछ चुनिंदा मार्केट्स में दोबारा लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इस फीचर की सुविधा अमेरिका से बाहर के भी कई देशों के यूज़र्स तक पहुंचने लगी है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोप के कई हिस्सों में पिक्सल यूज़र्स को अब कॉल रिकॉर्डिंग करने का ऑप्शन ऐप में दिखाई देगा.

गूगल ने कंफर्म किया है कि फरवरी के आखिर तक कॉल रिकॉर्डिंग फीचर सभी सपोर्टेड मार्केट्स में उपलब्ध करा दिया जाएगा. हालांकि, इसकी उपलब्धता पूरी तरह लोकल कानूनों पर निर्भर करेगी. कई देशों में कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर सख्त नियम हैं, जबकि कुछ जगहों पर कॉल में शामिल सभी लोगों की सहमति लेनी जरूरी होती है. टेक वेबसाइट 9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी, इटली, स्पेन, रोमानिया और फ्रांस जैसे देशों में यूजर्स ने कॉल रिकॉर्डिंग फीचर एक्टिल होने की पुष्टि भी की है.

इससे साफ है कि गूगल अब इस फीचर को ग्लोबली रोलआउट करना शुरू कर चुका है. इससे पहले नवंबर तक यह सुविधा ज्यादातर अमेरिका तक में ही सीमित थी, जबकि यूरोप के कई यूज़र्स को इस फीचर का बेसब्री से इंतजार था. गूगल ने सितंबर में कॉल रिकॉर्डिंग फीचर की वापसी होने का ऐलान किया था. हाल ही में Google Pixel 10a के लॉन्च के बाद कंपनी ने दोहराया कि यह फीचर डिवाइस की बड़े स्तर पर बिक्री शुरू होने से पहले सभी एलिजिबल देशों में पहुंच जाएगा.

किन पिक्सल फोन्स में मिलेगा फीचर?

यह फीचर Google Pixel 6 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी पिक्सल मॉडल्स पर काम करता है, लेकिन उसमें Android 14 या उससे नया ओएस वर्ज़न होना अनिवार्य होगा. कॉल रिकॉर्डिंग का एआई से कोई डायरेक्ट रिलेशन नहीं है और यह Gemini Nano पर आधारित Call Notes फीचर से अलग है. इसमें न तो कॉल की ट्रांस्क्रिप्ट मिलती है और न ही ऑटोमैटिक समरी.

कॉल रिकॉर्डिंग को ऑन करने के लिए यूज़र्स को फोन ऐप खोलना होगा. इसके बाद सेटिंग्स में जाकर Call Assist सेक्शन के अंदर Call Recording पर टैप करना होगा. किसी कॉल के दौरान रिकॉर्ड बटन दबाकर रिकॉर्डिंग शुरू की जा सकती है. रिकॉर्डिंग शुरू होते ही फोन खुद एक ऑडियो अनाउंसमेंट देता है, जिससे कॉल में शामिल सभी लोगों को जानकारी मिल जाए.

यूज़र्स चाहें तो अनजान नंबर्स से आने वाली कॉल्स को ऑटोमैटिक रिकॉर्ड करने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. इसके अलावा रिकॉर्डिंग को 7, 14 या 30 दिन बाद ऑटोमैटिक डिलीट करने या हमेशा के लिए सेव रखने का ऑप्शन भी मिलता है. सेव की गई रिकॉर्डिंग Phone ऐप के होम टैब में माइक्रोफोन आइकन के साथ दिखाई देती है. गूगल का कहना है कि कॉल रिकॉर्डिंग की उपलब्धता हर देश में अलग हो सकती है, क्योंकि कुछ जगहों पर यह पूरी तरह बैन है. इसी वजह से ऐप में ऑटोमैटिक वॉयस नोटिफिकेशन दिया गया है, ताकि यूजर्स कानून का पालन कर सकें.

Read more

Local News