Monday, February 9, 2026

Google NotebookLM मोबाइल ऐप में Infographics और Slide Deck कस्टमाइजेशन फीचर जोड़ा गया, जिससे प्रेज़ेंटेशन बनाना पहले से आसान हो गया.

Share

गूगल का एआई-पावर्ड रिसर्च और नोट-टेकिंग प्लेटफॉर्म NotebookLM खुद को लगातार बेहतर बना रहा है. नवंबर 2025 में कंपनी ने इस टूल में एक के बाद एक कई बड़े अपडेट्स दिए थे, जिनमें Infographics और Slide Deck जैसे फीचर्स भी शामिल थे. इन फीचर्स को खासतौर पर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए डिज़ाइन किया गया था, ताकि वो अपने नोट्स को आसानी से प्रेज़ेंटेशन में बदल सकें.

गूगल ने नोटबुकएलएम में अभी तक कस्टमाइज़ेशन फीचर्स सिर्फ वेब वर्ज़न में उपलब्ध कराए थे, लेकिन अब notebook M मोबाइल ऐप में भी अब यूज़र्स को कस्टमाइज़ेशन फीचर्स मिलेंगे. गूगल ने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए इस अपडेट की जानकारी दी है. नए अपडेट के बाद जब यूज़र किसी नोटबुक को खोलकर टूल मेन्यू में जाएंगे, तो उन्हें इंफोग्राफिक्स और स्लाइड डेक के सामने एक पेंसिल का नया आइकन दिखाई देगा. इसी पेंसिल आइकन पर टैप करके कस्टमाइज़ेशन ऑप्शन खोला जा सकता है.

दूसरा ऑप्शन Presenter Slides है, जो खास तौर पर क्लासरूम या ऑफिस मीटिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें विज़ुअल स्लाइड्स के साथ सिर्फ ज़रूरी पॉइंट्स दिखते हैं, ताकि प्रेज़ेंटेशन आसान और प्रभावी रहे. इसके अलावा यूज़र्स स्लाइड्स की लंबाई भी चुन सकते हैं और नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट बॉक्स में अपनी पर्सनल रिक्वेस्ट भी लिख सकते हैं.

Google AI Ultra वालों के लिए लंबी इंफोग्राफिक्स

इंफोग्राफिक्स के मामले में भी मोबाइल यूज़र्स को काफी आज़ादी दी गई है. अब वो इसकी ओरिएंटेशन, लंबाई, भाषा और कई दूसरे ऑप्शन्स को बदल सकते हैं. हालांकि, लंबी इंफोग्राफिक्स फिलहाल सिर्फ Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है. इसके अलावा, पिछले हफ्ते NotebookLM टीम ने मोबाइल ऐप में वीडियो ओवरव्यू फीचर को भी फुल-स्क्रीन मोड में लॉन्च किया था. इस फीचर की मदद से यूज़र अपने सोर्स से सीधे मोबाइल पर वॉइसओवर और विज़ुअल स्लाइड्स के साथ वीडियो प्रेज़ेंटेशन बना सकते हैं.

Table of contents [hide]

Read more

Local News