Saturday, April 4, 2026

Google Meet के नए CarPlay सपोर्ट से अब प्रोफेशनल्स सड़क पर चलते हुए भी बिना फोन छुए महत्वपूर्ण मीटिंग्स में शामिल हो सकते हैं.

Share

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में प्रोफेशनल्स लोगों के लिए मीटिंग्स अटेंड करना कभी-कभी काफी चैलेंजिंग काम हो जाता है. खासतौर, अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं, ड्राइव कर रहे हैं तो मीटिंग्स को एटेंड करना काफी मुश्किल हो जाता है. गूगल ने ऐसे यूज़र्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है. गूगल ने हाल ही में गूगल मीट (Google Meet) को एप्पल कारप्ले (Apple CarPlay) के साथ जोड़ दिया है.

इसकी मदद से अब आप अपनी कार की डैशबोर्ड से ही हैंड्स-फ्री तरीके से मीटिंग्स में शामिल हो सकते हैं. यह फीचर उन लोगों के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है, जो रोज कम्यूनिटी करते हैं या अपॉइंटमेंट्स के बीच ट्रैवल करते हैं. आप सिर्फ एक टैप करके मीटिंग्स जॉइन कर सकते हैं, अपना शेड्यूल देख सकते हैं और बिना किसी परेशानी के मीटिंग में हो रही बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं.

कार की डिस्प्ले पर गूगल मीट

इस अपडेट के साथ गूगल मीट अब आपके आईफोन से सीधे कार के डिस्प्ले पर आ जाता है. कनेक्ट करने के बाद आपको अपने आने वाले मीटिंग्स की लिस्ट दिखाई देगी. इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि ड्राइविंग सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह पूरी तरह ऑडियो-ओनली मोड में काम करता है. आपका कैमरा ऑटोमैटिकली ऑफ रहता है. इसके अलावा आप दूसरों का वीडियो भी नहीं देख पाएंगे. आपको सिर्फ आवाज सुनाई देगी और आपका माइक्रोफोन एक्टिव रहेगा, ताकि आपका फोकस सड़क पर रहे.

Google Workspace यूजर्स, Workspace Individual सब्सक्राइबर्स और सामान्य पर्सनल गूगल अकाउंट वाले सभी लोगों के लिए यह फीचर उपलब्ध है. एडमिन्स को कोई अलग कंट्रोल सेट करने की जरूरत नहीं है. यूजर्स के लिए यह डिफॉल्ट रूप से ऑन ही रहता है, बस आपके iPhone पर Google Meet ऐप इंस्टॉल होना चाहिए और कार को CarPlay सपोर्ट वाली वाहन से कनेक्ट करें.

कब होगा रोलआउट?

इस फीचर को गूगल ने 23 मार्च 2026 से ही धीरे-धीरे रोलआउट करना शुरू कर दिया है. रैपिड रिलीज और शेड्यूल्ड रिलीज़ दोनों डोमेन में इस फीचर को 15 दिनों तक के ग्रेजुअल रोलआउट के साथ सभी यूज़र्स तक पहुंचाया जाएगा. इसके अलावा एंड्रॉयड ऑटो यूज़र्स को भी जल्द ही इसी तरह का वर्ज़न मिलने वाला है. हालांकि, अभी तक इसकी कोई पक्की तारीख नहीं बताई गई है.

यह फीचर दिनभर बहुत व्यस्त रहने वाले प्रोफेशनल वर्कर्स के लिए काफी यूज़फुल साबित हो सकते हैं. हालांकि, ड्राइविंग करते वक्त पूरा ध्यान ड्राइविंग पर ही रखना बेहतर है. हालांकि, गूगल ने सुरक्षा के लिहाज से ही वीडियो को ऑटोमैटिकली ऑफ रखा है, लेकिन ऑडियो से भी दिमाग डिस्ट्रैक्ट हो सकता है.

Read more

Local News