गूगल मैप्स को और ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए कंपनी ने दो बड़े फीचर पेश किए हैं, जो जेमिनी एआई मॉडल पर काम करते हैं. इन नए फीचर्स का नाम Ask Maps और Immersive Navigation है. गूगल का कहना है कि यह पिछले दस सालों में गूगल मैप्स का सबसे बड़ा अपडेट है और इससे लोगों का मैप्स को इस्तेमाल करने का तरीका और एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल सकता है. आइए हम आपको एक-एक करके दोनों नए एआई-बेस्ड फीचर्स के बारे में बताते हैं.
Ask Maps की खास बातें
गूगल मैप्स में आया नया Ask Maps फीचर एक तरह का स्मार्ट सर्च टूल है, जिसमें यूज़र सीधे गूगल मैप्स के अंदर सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें उसी हिसाब से जवाब भी मिलेंगे. उदाहरण के लिए अगर कोई पूछे कि “आज रात खेलने के लिए लाइट वाला पब्लिक टेनिस कोर्ट कहां मिलेगा?” या आप कुछ ऐसा भी पूछ सकते हैं कि, “मेरे फोन की बैटरी खत्म हो रही है, मुझे कोई ऐसी चाय या कॉफी की दुकान ढूंढकर बताओं, जहां ज्यादा भीड़ ना हो और मैं लंबी लाइन में खड़े हुए बिना अपना फोन चार्ज कर पाऊं.” ऐसे सवालों के साथ लोकेशन पूछने पर Ask Maps तुरंत आपको आपके आस-पास की लोकेशन बता देगा.
यूज़र को बस Ask Maps बटन पर टैप करना होगा और उसके बाद मैप पर ही उन्हें पर्सनलाइज़्ड जवाब और लोकेशन दिखेंगे. यह फीचर यूजर के सेव किए गए लोकेशन और पहले किओए गए सर्च को भी ध्यान में रखकर रिजल्ट दिखाता है. उदाहरण के लिए अगर कोई चार लोगों के लिए एक अच्छा और शांत रेस्टोरेंट ढूंढ रहा है, तो यह उनकी पसंद और साथ आने वाले लोगों के रास्ते को ध्यान में रखकर सुझाव देगा, ताकि आपको और आपके साथ आने वाले लोगों को भी सुविधा हो.
गूगल के मुताबिक, Ask Maps फीचर 300 मिलियन से ज्यादा जगहों के डेटा और 500 मिलियन यूज़र्स के रिव्यू का विश्लेषण करता है. इशके अलावा यूज़र उसी इंटरफेस से रेस्टोरेंट बुकिंग, जगह को सेव करना, दोस्तों के साथ शेयर करना और सीधे नेविगेशन शुरू करने जैसे काम भी कर सकते हैं
गूगल मैप्स में आए दूसरे नए एआई-बेस्ड फीचर का नाम इमर्सिव नेविगेशन है, जो गूगल मैप्स के नेविगेशन एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देता है. इसमें अब रास्ते का 3डी व्यू दिखाई देगा, जिसमें आसपास की बिल्डिंग्स, फ्लाईओवर, सड़कें और जमीन की बिल्कुल असली जैसी दिखने वाली पिक्चर दिखाई देगी. इससे ड्राइव करते वक्त सही लेन चुनना, मोड़ लेना और रास्ता समझाने जैसे काम पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएंगे.
इस फीचर में ट्रैफिक लाइट, क्रॉसवॉक, स्टॉप साइन और रोड लेन जैसी महत्वपूर्ण चीजें भी बिल्कुल साफ दिखाई देंगी. जेमिनी एआई स्ट्रीट व्यू और एरियल फोटो की मदद से इन सभी चीजों का सटीक विजुअल भी यूज़र्स दो दिखाता है, ताकि यूज़र को रोड पर ड्राइव करके वक्त किसी भी तरह का कंफ्यूज़न हो हो. इमर्सिव नेविगेशन में स्मार्ट ज़ूम, ट्रांसपेरेंट बिल्डिंग्स ओवरले और पहले की तुलना में ज्यादा नैचुरल वॉइस में इंस्ट्रक्शन सुनाई देंगे.

ड्राइवर को यह भी बताया जाएगा कि कौनसा रास्ता कम ट्रैफिक वाला है और कौनसा टोल रोड से होकर जल्दी पहुंचा सकता है. गूगल के अनुसार दुनिया भर में ड्राइवर हर दिन 1 करोड़ से ज्यादा अपडेट शेयर करते हैं और मैप्स हर सेकंड में 50 लाख से ज्यादा ट्रैफिक बदलाव का प्रोसेस करता है. गूगल मैप्स का नया फीचर यूज़र को अपनी डेस्टिनेशन के पास पहुंचने पर सही बिल्डिंग एंट्रेंस, पार्किंग और सड़क की सही साइड भी दिखाएगा.
नए फीचर्स की उपलब्धता की बात करें तो Ask Maps फीचर भारत और अमेरिका में धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है, जबकि इमर्सिव नेविगेशन को अभी सिर्फ अमेरिका में ही रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले महीनों में दूसरे देशों में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा.


