Saturday, March 14, 2026

Google DeepMind ने Gemini ऐप में Lyria 3 लॉन्च किया, जिससे यूजर्स टेक्स्ट या फोटो से 30 सेकंड का कस्टम म्यूजिक बना सकेंगे.

Share

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के सेक्टर में Google DeepMind ने एक और बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपना नया एआई म्यूज़िक जनरेशन टूल लॉन्च किया है, जिसका नाम Lyria 3 है. Lyria 3 को Gemini app में रोलआउट कर दिया गया है. इस फीचर की मदद से यूज़र्स सिर्फ टेक्स्ट लिखकर या कोई तस्वीर अपलोड करके 30 सेकंड का कस्टम म्यूजिक ट्रैक तैयार कर सकते हैं.

हालांकि, Lyria 3 अभी बीटा स्टेज में है और इसे 18 साल से ऊपर के सभी जेमिनी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. यह फीचर इंग्लिश, हिंदी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, कोरियन और पुर्तगाली समेत आठ भाषाओं को सपोर्ट करता है. अभी यह फीचर डेस्कटॉप पर काम कर रहा है, जबकि मोबाइल वर्ज़न आने वाले दिनों में रिलीज़ किया जाएगा. Google AI Plus, Pro और Ultra यूजर्स को इसमें ज्यादा इस्तेमाल की लिमिट मिलेगी.

Lyria 3 को इस्तेमाल करने का तरीका काफी सिंपल बनाया गया है. यूजर टेक्स्ट के जरिए अपनी पसंद का मूड, जॉनर या कोई पर्सनल याद लिख सकता है. उदाहरण के तौर पर कोई मजेदार R&B ट्रैक, किसी खास व्यक्ति के लिए इमोशनल म्यूजिक या फिर पालतू जानवर की यादों पर आधारित धुन बनाई जा सकती है. फोटो अपलोड करने पर भी उसी इमेज से जुड़ा म्यूजिक तैयार हो जाता है.

30 सेकंड का म्यूजिक ट्रैक

एक बार कमांड देने के बाद Lyria 3 करीब 30 सेकंड का म्यूजिक ट्रैक तैयार करता है. इसके साथ कवर आर्ट भी अपने आप बनती है, जिसे Gemini का Nano Banana टूल जनरेट करता है. तैयार किए गए ट्रैक को यूजर डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे शेयर लिंक के जरिए दोस्तों के साथ भेज सकता है. गूगल का कहना है कि इसका मकसद यूजर्स को मजेदार और क्रिएटिव तरीके से खुद को एक्सप्रेस करने का मौका देना है, न कि प्रोफेशनल लेवल का म्यूजिक बनाना.

  • https://www.youtube.com/embed/Op8X8RmiE98

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि Lyria 3 को किसी कलाकार की नकल करने के लिए नहीं बनाया गया है. अगर यूजर किसी सिंगर या म्यूजिशियन का नाम लिखता है, तो सिस्टम सिर्फ उसके स्टाइल या मूड से इंस्पिरेशन लेकर नया और ओरिजिनल ट्रैक बनाता है. इसके लिए कंटेंट फिल्टर्स भी लगाए गए हैं, ताकि पहले से मौजूद म्यूजिक की कॉपी न हो पाए.

गूगल ने बताया है कि क्रिएटर्स YouTube Dream Track में भी Lyria 3 को एक्सप्लोर कर सकते हैं. अभी यह सुविधा अमेरिका में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही दूसरे देशों में भी लाई जाएगी. Dream Track के जरिए YouTube Shorts के लिए बेहतर साउंडट्रैक बनाए जा सकेंगे. रमजान के मौके पर Lyria 3 में अरबी भाषा का बीटा सपोर्ट भी जोड़ा गया है. इसके साथ यूजर्स Nano Banana की मदद से पर्सनलाइज्ड रमजान ग्रीटिंग कार्ड भी बना और डाउनलोड कर सकते हैं.

Read more

Local News