Saturday, February 14, 2026

Google ने एंड्रॉयड डिवाइस पर Google Chrome टैब में ज़रूरी टैब पिन करने का फीचर पेश किया है.

Share

 टेक दिग्गज Google ने दिसंबर 2025 में घोषणा की थी कि वह यूज़र्स को एंड्रॉयड डिवाइस पर Google Chrome टैब में ज़रूरी टैब पिन करने की सुविधा देना शुरू कर देगा. अब, बड़ी टेक कंपनी ने आखिरकार इस फीचर को पेश कर दिया है, जो पहले सिर्फ ब्राउज़र के सिर्फ़ Windows, Mac और Linux वर्जन पर ही उपलब्ध थी.

यह फ़ीचर एंड्रॉयड के लिए क्रोम के लेटेस्ट अपडेट के साथ देखा गया था. ब्राउज़र के डेस्कटॉप वर्शन की तरह, यूज़र्स अपनी पसंद का कोई भी टैब पिन कर सकते हैं, और यह हमेशा सबसे ऊपर दिखेगा, भले ही वे ऐप बंद कर दें.

Android के लिए Google Chrome पर पिन टैब का कैसे करें इस्तेमाल
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Google Chrome के Android 144.0.7559.132 वर्जन को अपडेट करना होगा. इसके बाद, यूज़र्स अब Android डिवाइस पर Chrome ब्राउज़र में ज़रूरी टैब पिन कर सकते हैं. टैब पिन करने के लिए, यूज़र को अपनी पसंद का टैब पर लॉन्ग प्रेस करना होगा.

इसके बाद Menu से, पिन टैब का ऑप्शन चुनना होगा. फिर Chrome टैब सेक्शन में सबसे ऊपर पिन हो जाएगा. फीचर एक्टिवेट होने के बाद अगर यूज़र ब्राउज़र बंद भी कर दें, तो पिन किया हुआ टैब खोलने पर सबसे ऊपर दिखेगा. यूज़र वही स्टेप्स फ़ॉलो करके या बस टैब बंद करके टैब को अनपिन कर सकते हैं.

यह बात Google के उस ऐलान के कुछ महीने बाद सामने आई, जिसमें कंपनी ने पहली बार बताया था कि वह जल्द ही एंड्रॉयड डिवाइस के लिए क्रोम ऐप में पिन्ड टैब फंक्शनैलिटी लाएगी. इस फीचर का ऐलान करते हुए, कंपनी ने कहा कि, “पिन्ड पेज आपके ब्राउज़र के फ्रंट में सेव रहते हैं, जिससे आप वहीं से शुरू कर सकते हैं जहां आपने छोड़ा था.”

जानकारी के अनुसार, यह Google की उस कोशिश का हिस्सा है, जिसके तहत वह Android स्मार्टफोन पर अपने यूज़र्स को डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस देना चाहता है, ताकि दोनों के बीच का गैप कम हो सके. हाल ही में, एक रिपोर्ट में बताया गया कि टेक दिग्गज Android पर नए डेस्कटॉप मोड के साथ Chrome की कम्पैटिबिलिटी को बेहतर बनाने पर भी काम कर रही है.

बता दें कि डेस्कटॉप मोड को पहले Android 16 क्वार्टरली प्लेटफॉर्म रिलीज़ 1 (QPR1) का हिस्सा बताया गया था, और यह यूज़र्स को डेस्कटॉप जैसा इंटरफ़ेस देता है, जब वे कम्पैटिबल Pixel मॉडल को एक्सटर्नल डिस्प्ले से कनेक्ट करते हैं.

जानकारी के अनुसार, यह फीचर एंड्रॉयड यूजर इंटरफेस को Samsung DeX फंक्शनैलिटी की तरह मल्टी-विंडो लेआउट में बदल देता है. रिपोर्ट में कहा गया कि जब डिवाइस सेकेंडरी डिस्प्ले से कनेक्ट होता है, तो क्रोम अपने आप वेब ब्राउज़र के यूजर एजेंट को स्विच कर देता है ताकि वेबसाइट और पेज के डेस्कटॉप वर्जन लोड हो सकें.

Read more

Local News