Saturday, May 30, 2026

Gemini Spark एक ऐसा AI एजेंट है जो फोन बंद होने पर भी बैकग्राउंड में आपके ज़रूरी काम खुद-ब-खुद पूरे करता रहता है.

Share

आजकल टेक्नोलॉजी जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे लोगों के जीवन में ऑटोमेशन भी बढ़ता जा रहा है. इसका मतलब है कि आज के दौर में लगभग हर इंसान यही चाहता है को वो ऑनलाइन हो या ना हो, उसके डिजिटल वर्क अपने-आप होते रहे. गूगल ने इसी सोच को हकीकत में बदलते हुए इस महीने Google I/O में Gemini Spark को पेश किया.

यह एक एआई एजेंट है, जो दिन हो या रात, आपके काम को बैकग्राउंड में लगातार अंजाम देता रहता है. यहां तक कि अगर आप फोन या लैपटॉप बंद भी हो, तब भी Spark चुपचाप अपना काम करता रहता है.

कौन इस्तेमाल कर सकता है Gemini Spark?

फिलहाल, Gemini Spark अमेरिका में Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए रोलआउट हो रहा है. इस प्लान की शुरुआती कीमत 99.99 डॉलर प्रति माह है. यह एजेंट Android, iOS और वेब तीनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. वेब पर यह साइड पैनल में ‘Chat’ टैब के बगल में दिखेगा, जबकि मोबाइल पर सर्च चैट्स और डेली ब्रीफ के बीच में नज़र आएगा.

Spark के तीन मुख्य फीचर्स

Gemini Spark तीन बड़े हिस्सों में काम करता है, जिन्हें Tasks, Skills और Schedules कहा जाता है.

Tasks की बात करें तो यह फीचर आपको Gmail, Google Calendar, Docs, Sheets और Slides जैसे Google Workspace टूल्स से जोड़ता है. उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आप न्यू ऑर्लियन्स में इंटीरियर डिज़ाइन की इंटर्नशिप ढूंढ रहे हैं, तो Spark यह काम आपके लिए खुद कर सकता है.

Skills फीचर में आप Spark को यह सिखा सकते हैं कि आप किसी खास काम को किस तरह से करवाना पसंद करते हैं. जैसे अगर आप चाहते हैं कि स्पार्क आपकी ईमेल राइटिंग स्टाइल को समझे और हर बार उसी तरह ड्राफ्ट करें, तो आप उसे ‘Ghostwriter’ जैसी कस्टम स्किल सेट करके दे सकते हैं.

Schedules फीचर के ज़रिए आप टाइम-बेस्ड या कंडीशनल ट्रिगर सेट कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर, हर सोमवार सुबह 9 बजे Spark आपका इनबॉक्स चेक करे, पिछले हफ्ते के ज़रूरी ईमेल की समरी दे और उसी हिसाब से आपकी प्राथमिकता वाली टू-डू लिस्ट तैयार कर दे

आगे और क्या आने वाला है?

गूगल ने पहले ही बता दिया है कि इस गर्मी में Spark को कई नए फीचर्स मिलेंगे. इनमें सबसे दिलचस्प यह है कि Spark भविष्य में आपकी तरफ से पैसे भी खर्च कर सकेगा. इसके अलावा Gemini का डेस्कटॉप ऐप भी कुछ समय तक Spark को सपोर्ट करने लगेगा.

गूगल का यह एजेंट पूरी तरह से यूज़र के निर्देश में काम करता है और कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले इजाज़त ज़रूर लेता है. यह AI की दुनिया में एक नई शुरुआत है, जहां टेक्नोलॉजी सच में आपकी ज़िंदगी आसान बनाने का काम कर रही है.

Read more

Local News